{"_id":"63a350b9bfb61e071c3c316b","slug":"deputy-cm-said-hisar-airport-is-being-developed-at-the-international-level-hisar-airport-s-runway-will-be-10-thousand-feet-the-runway-will-be-ready-by-march-2023-hisar-news-hsr6503855160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डिप्टी सीएम बोले-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिसार एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। हिसार एयरपोर्ट का रनवे 10 हजार फुट का होगा, रनवे मार्च 2023 तक होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डिप्टी सीएम बोले-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिसार एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। हिसार एयरपोर्ट का रनवे 10 हजार फुट का होगा, रनवे मार्च 2023 तक होगा तैयार
विज्ञापन
हिसार- अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी स्पीकर दुष्यंत चौटाला
- फोटो : Hisar
हिसार। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 950 करोड़ रुपये का बजट रखा है। मार्च 2023 तक इसका रनवे बनकर तैयार होगा।
हिसार अर्बन एस्टेट स्थित अपने आवास पर अधिकारियों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिसार एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। हिसार एयरपोर्ट का रनवे 10 हजार फुट का होगा, जो कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अनुरूप है। पिछले डेढ़ वर्ष में रनवे का 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया।
मार्च 2023 में यह रनवे तैयार हो जाएगा। इस रनवे के साथ टैक्सी स्टैंड और 23 मीटर चौड़ा टैक्सी-वे, पार्किंग स्टैंड, फायर स्टेशन का निर्माण भी इंटरनेशनल मानकों के हिसाब से किया जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक वाली लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात में भी हवाई जहाज लैंड कर सके। नई तकनीक वाला एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई पट्टियों की लंबाई नौ हजार से लेकर 12 हजार फीट तक है, परंतु हिसार के हवाई पट्टी की लंबाई 10 हजार फीट है। 7200 एकड़ में हिसार में हरियाणा का पहला बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि द्वितीय चरण का निर्माण होने के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल और एप्रन का निर्माण भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टैंडर्ड के लिहाज से किया जाना है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर विजन के साथ हिसार एयरपोर्ट को विकसित कर रही सरकार
हिसार एयरपोर्ट फंक्शनिंग में है और अब इसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की ओर बढ़ा रहे हैं। आईजीआई एयरपोर्ट बनने के बाद फ्लाइट कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए 10 साल लग गए थे। आगरा एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिखा जाता है लेकिन केवल एक फ्लाइट आती है। इसी तरह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हफ्ते में छह फ्लाइट आती है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट निर्माण के लिए केंद्र सरकार से हमारा समझौता हो चुका है।
7200 एकड़ भूमि में एयरपोर्ट विकसित होगा
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए सबसे पहले इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से आधारभूत ढांचा तैयार करना पहली शर्त है, जिस पर हरियाणा सरकार तेजी से काम कर रही है। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि एविएशन हब भी बनेगा। उन्होंने कहा कि लगभग 7200 एकड़ भूमि में एयरपोर्ट विकसित होगा। 3000 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित करने के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर से लेकर जयपुर तक के सभी यात्रियों के लिए यह एयरपोर्ट लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और नॉर्थ इंडिया की कनेक्टिविटी हिसार में चंडीगढ़ से बेहतर है।