फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Department of AI and Data Science becomes a center of technical excellence

Hisar News: एआई और डेटा साइंस विभाग बना तकनीकी उत्कृष्टता का केंद्र

Tue, 20 May 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 20 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Department of AI and Data Science becomes a center of technical excellence
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विवि का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं डेटा साइंस विभाग ने तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है। यह विभाग उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षण, नवाचार-प्रेरित शोध और अत्याधुनिक तकनीकी अवसंरचना पर बल देते हुए उत्तर भारत में एक अग्रणी शैक्षणिक विभाग के रूप में उभरा है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग में वर्तमान में विभाग में पीएचडी (कंप्यूटर साइंस) संचालित है, जिसमें एआई, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा जैसे समसामयिक शोध क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त एमएससी कंप्यूटर साइंस (एआई एवं डेटा साइंस) 60 सीटों, बीटेक (एआई एवं डेटा साइंस) 60 सीटें, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी कंप्यूटर साइंस (एआई एवं डेटा साइंस ) 120 सीटों और इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी कंप्यूटर साइंस (साइबर सिक्योरिटी) 50 सीटों के साथ संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, बल्कि उन्हें शोध, नवाचार और उद्यमिता में भी अग्रणी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार कौशिक ने बताया कि विभाग के सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं। डॉ. अमनदीप ने कहा कि वर्तमान समय में एआई, डेटा साइंस और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में कुशल प्रोफेशनल्स की भारी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed