फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dense fog in Haryana, Visibility recorded zero in cities, yellow alert issued for two days; rain likely today

हरियाणा में घना कोहरा: शहरों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी; आज बारिश के आसार

Sun, 05 Jan 2025 09:33 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 09:33 AM IST
सार

हरियाणा में दस जनवरी को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका भी असर मैदानी इलाकों में देखा जाएगा। जनवरी के अगले दो हफ्ते में फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Dense fog in Haryana, Visibility recorded zero in cities, yellow alert issued for two days; rain likely today
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर देखा गया है। सुबह राज्य के सभी शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इससे शहरों के तापमान में काफी उछाल देखा गया है। राज्य में सबसे ठंडा नारनौल रहा, जहां शहर का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन कुछ शहरों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, रविवार और सोमवार को कुछ शहरों में बारिश की संभावना है। उसके बाद दस को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका भी असर मैदानी इलाकों में देखा जाएगा। जनवरी के अगले दो हफ्ते में फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। रविवार सुबह भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया जाएगा। बारिश व कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में 15.4 डिग्री, हिसार में 20.4 डिग्री, करनाल में 11.5 डिग्री, भिवानी में 20.9, रोहतक में 16.8, पानीपत में 12.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

झज्जर क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा, दृश्यता 5 से 10 मीटर रही

झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन रविवार को घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता करीब 5 से 10 मीटर रही। इस दौरान लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा अधिक होने के कारण पेड़ों पर जमी ओस टपकती रही। इस दौरान कई स्थानों पर लोग आग के पास बैठे हुए भी नजर आए, तो कोई घरों से भी बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed