{"_id":"618034ff7bb7850b9d111ac6","slug":"dengue-suspected-child-dies-in-sarvodaya-hospital-uproar-by-family-hisar-news-hsr6159408146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोदय अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू आशंकित बच्चे मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोदय अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू आशंकित बच्चे मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
सर्वोदय अस्पताल में डेंगू आशंकित बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
टीका लगाने के पांच मिनट बाद नीला पड़ गया था बच्चे का शरीर, मां हाथ जोड़ करती रही मिन्नतें नहीं आया कोई संभालने, नेग्लिजेंस बोर्ड करेगा जांच
- मृतक के पिता ने अर्बन एस्टेट थाने में दी लिखित शिकायत, अग्रोहा मेडिकल में चिकित्सकों के बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम
हिसार। शहर के सर्वोदय अस्पताल में डेंगू आशंकित ढाई माह के बच्चे की रविवार रात मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। वहीं, इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दी गई है। पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
जानकारी के अनुसार 12 क्वार्टर रोड निवासी रवि ने बताया कि उसके दो महीने 20 दिन के बच्चे को बुखार होने पर रविवार सुबह सेवक सभा अस्पताल ले गए थे, चिकित्सकों ने उसे दो दिन की दवा देकर घर भेज दिया। इसके बाद शाम वह बच्चे को लेकर सर्वोदय अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे दाखिल कर पांच दिन अस्पताल में रखने की बात कही। प्रतिदिन का खर्च 10 हजार रुपये बताया। रवि ने बताया कि उसके बेटे की प्लेटलेट्स 16 हजार रह गई थी। रात करीब 10 बजे अस्पताल स्टाफ ने एक टीका लगाया। आरोप है कि टीका लगाने के 5 मिनट बाद ही बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा। स्टाफ को कई बाद बुलाया लेकिन कोई नहीं आया। रवि ने बताया कि उसकी पत्नी ने हाथ जोड़े, लेकिन स्टाफ ने समय पर उसके बेटे को नहीं संभाला। कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
हंगामा देख पहुंची पुलिस
बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से अग्रोहा रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने तीन चिकित्सकों के बोर्ड से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के सीसीटीवी कब्जे में लिए हैं। मामले में मृतक के पिता की शिकायत आई है। मामले में किसकी गलती है, इसके लिए सीएमओ से बात की गई है। उन्होंने नेग्लिजेंस बोर्ड द्वारा जांच करवाने की बात कही है। - एसआई अनिल कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत आती है तो जांच करवाई जाएगी। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार
बच्चे को डेंगू था। उसका लीवर भी खराब हो चुका था। उसकी 16 हजार प्लेटलेट्स रह गई थी। ऐसी कंडीशन में मरीजा का बचना मुश्किल हो जाता है। बच्चा आईसीयू में था। वहां पर हर वक्त मरीज के साथ एक स्टाफ रहता है। हमारे पास बच्चे की सभी रिपोर्ट हैं। हमारे ऊपर लगा आरोप गलत है। - डॉ. उमेश कालड़ा, सर्वोदय अस्पताल, हिसार