फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue: Mosquito sting does not stop even in December, 19 new cases

डेंगू : दिसंबर में भी नहीं थम रहा मच्छर का डंक, 19 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Mosquito sting does not stop even in December, 19 new cases
हिसार। जिले में डेंगू मच्छर का डंक कम होता नजर नहीं आ रहा है। दिसंबर माह शुरू हो चुका है लेकिन डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार 19 नए मरीज मिलने के साथ दिसंबर माह के दो दिन में 21 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इस साल जिले में अब तक 1708 मरीज सामने आए। अकेले नवंबर महीने में सबसे अधिक 955 केस मिले। सितंबर माह में डेंगू की शुरुआत हुई थी। इस माह 140 केस मिले। इसके बाद अक्तूबर डेंगू का पीक माना जाता है। इस माह 592 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो ठंड के साथ डेंगू का डंक कमजोर होता जाता है। नवंबर माह में मरीजों की संख्या में कमी की संभावना थी लेकिन इस माह इस साल सबसे अधिक 955 केस मिले। अब तक पांच मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी तक 5431 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 1708 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1661 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं और फिलहाल जिले में 42 डेंगू सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह मरीज
सितंबर 140
अक्तूबर 592
नवंबर 955
दिसंबर 21 (दो दिन में)
कब कितने केस आए
वर्ष केस
2015 1140
2016 496
2017 538
2018 282
2019 168
2020 117
2021 1099
2022 1708
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed