फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue and malaria patients are increasing, change cooler water every week for protection.

Hisar News: डेंगू और मलेरिया के बढ़ रहे मरीज, बचाव के लिए हर सप्ताह बदलें कूलर का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria patients are increasing, change cooler water every week for protection.
हिसार। जिले में डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ने लगे हैं। इसका कारण है कि लोग कूलरों का पानी समय पर नहीं बदल रहे। इसके अलावा टंकी या घर के आसपास पानी जमा रहता है, जिसमें लारवा पनप रहा है। डेंगू और मलेरिया के इस सीजन में अभी तक 8-8 केस आ चुके हैं। इसमें किशोरों की संख्या ज्यादा है। जिला मलेरिया विभाग की तरफ से घरों में लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। अभी तक करीब 350 नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके अलावा विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में तलाबों में गंबूजिया मछलियां डाली गई हैं। मच्छरों से बचाव के लिए हर सप्ताह कूलर का पानी बदलें।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डेंगू और मलेरिया बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। डेंगू और मलेरिया बुखार पर अंकुश लगाने के लिए शहर और गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। 32 टीमें बनाई हुई है। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया बुखार के लक्षण और बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। जहां से डेंगू और मलेरिया के केस सामने आए है वहां पर ब्लड स्लाइड बनाकर रक्त जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के केस
ढंढूर निवासी 20 वर्षीय युवक, आदमपुर 24 वर्षीय युवती, डोगरान मोहल्ला 52 वर्षीय व्यक्ति, नाड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक, शांति नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, शिव कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवक, महाबीर कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी, शिव नगर निवासी 17 वर्षीय युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया के मरीज : महजद निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, मंगाली जाटान निवासी 25 वर्षीय युवती, चांदनी चौक निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, हरिकोट निवासी 5 साल का बच्चा, रामयाण गांव की 48 वर्षीय महिला, मंगाली जाटान की 12 साल की बच्ची, मंगाली जाटान के 34 वर्षीय युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article