फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengu suspected hisar, shiv colony hisar, Hisar

सेक्टर 13, शिव कॉलोनी में भी डेंगू का डंक, दो नए मरीज मिले

Sun, 04 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 04 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dengu suspected hisar, shiv colony hisar, Hisar
Dengu - फोटो : Bureau

सितंबर का महीना शुरू होते ही डेंगू का डंक शुरू हो गया है। शनिवार को डेंगू के दो नए केस मिलने के बाद डेंगू मरीजों की संख्या 5 हो गई है। दोनों नए केस हिसार शहर में ही मिले हैं। डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन एरिया में छिड़काव के लिए निगम को मेल भेजी है।

विज्ञापन

जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। सेक्टर 13 में डेंगू का केस सामने आया। दूसरा मरीज शिव कॉलोनी से मिला है। शहरी एरिया में दवा छिड़काव की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने निगम को ई-मेल व पत्र भेजकर इन एरिया में छिड़काव के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग को इससे पहले डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। पहला मरीज शाहपुर में मिला था। इसके बाद शहर की दयानंद कॉलोनी और दूसरा मरीज विद्युत नगर में मिला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। इस कारण अपने आसपास कहीं पर पानी भरा न रहने दें।
विज्ञापन


मलेरिया के अब तक 77 केस
स्वास्थ्य विभाग के पास मलेरिया के अब तक 77 केस आ चुके हैं। विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में मच्छर के लार्वा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस जारी करती हैं। टीम गली-मोहल्लों में नुक्कड़ और शिक्षण संस्थानों में जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें एक सेक्टर 13 और दूसरा शिव कॉलोनी का है। इन दोनों जगहों पर जाकर विभाग की टीमें लार्वा पनपने का कारण जानेंगी। इस बारे में नगर निगम प्रशासन को मच्छरमार दवा का छिड़काव करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. जया गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी, हिसार

ये हैं डेंगू के लक्षण
अचानक तेज सिर दर्द व बुुुखार होना।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।
आंखों के पीछे दर्द होना।
जी मिचलाना एवं उल्टी होना।
गंभीर मामलों में नाक, मुंह से खून आना
शरीर पर चकत्ते उभरना।

यह जरूर जानें
- डेंगू का मच्छर दिन के समय ही काटता हैै।
- डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।
- डेंगू मच्छर 100 मीटर से अधिक दूर नहीं जा सकता।
- डेंगू मच्छर की टांग सफेद, भूरे रंग की होती हैं।
- डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं पड़ती।
- डेंगू की जांच के लिए सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये फीस तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed