फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengu suspected hisar, 88 people infacted hisar, Hisar

डेंगू के 5, मलेरिया के 88 रोगी मिले

Tue, 06 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 06 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dengu suspected hisar, 88 people infacted hisar, Hisar
मच्‍छर - फोटो : Desk

 जिले में डेंगू के पांच केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को उन एरिया का सर्वे किया जहां से केस आए हैं। सर्वे के दौरान एक टीम को शांति नगर के कुछ घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। टीम ने लार्वा मिलने पर उनको चेतावनी नोटिस दिए हैं। वहीं मलेरिया के रोगियों की संख्या 77 से बढ़कर 88 हो गई है।

विज्ञापन

38 लोगों में मिले डेंगू के लक्षण
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों से डेंगू के अब तक 38 सैंपल लिए हैं। इन सैंपल की जांच के बाद पांच मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के मरीज सामने आने के बाद जिला मलेरिया विभाग की टीम ने सर्वे फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

घर-घर जाकर कर रहे सर्वे
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल ने बताया कि डेंगू और मलेरिया पर कंट्रोल करने के लिए काफी समय से अभियान चलाया हुआ है। अब इस अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब एएनएम स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ घर घर जाकर रिपोर्ट लेगी। जहां पर डेंगू या मलेरिया के लार्वा मिलेंगे। उन्हें चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। एएनएम के अलावा 15 एमपीएचडब्ल्यू की ड्यूटियां लगाई गईं है। 20 फील्ड ऑफिसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मिले मलेरिया के रोगी
जिला मलेरिया विभाग से मिले आंकड़ों के आधार पर मलेरिया रोगियों की संख्या बढ़ कर 88 हो गई है, जिसमें से 36 शहर से हैं और बाकी के ग्रामीण अंचल से। बरवाला और मंगाली से ज्यादा केस आने शुरू हो गए हैं। अभी तक नारनौंद के सरकारी अस्पताल से 6, सोरखी में 4, सिसाय में 6, मंगाली एरिया में 11, आर्यनगर एरिया में 3, सीसवाल में 5, बरवाला में 14 और उकलाना में एक केस सामने आया है।

संदिग्ध दिमागी बुखार मामला मिलने पर पहुंचेगी टीम
संदिग्ध दिमागी बुखार के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम 12 क्वार्टर एरिया के 200 घरों में दस्तक देगी। विभाग ने टीम को आदेश देते हुए कहा है कि रोगी के घर के आसपास के घरों में अभियान चलाकर सर्वे किया जाए। उस क्षेत्र में किसी को बुखार है तो उन्हें सरकारी अस्पताल में ब्लड के सैंपल देने के लिए भेजा जाए। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे कौन सा वायरल है। इन दिनों वायरल का जोर है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल ने बताया कि इस संबंध में टीम को आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा फॉगिंग का जिम्मा शहर में नगर निगम के पास है।



डेंगू और मलेरिया रोगियों के घरों के आसपास के घरों में टीमें भेजी गई हैं। ये टीमें पानी में लार्वा जांच रही हैं। लार्वा मिलने पर संबंधित आदमी को नोटिस दिया जा रहा है। अब तक 70 लोगों को चेतावनी नोटिस दिए जा चुके हैं।
- डॉ. जया गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed