फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demanded extortion money of one lakh every month from hotel operator

Hisar News: होटल संचालक से हर महीने मांगी एक लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion money of one lakh every month from hotel operator
हिसार। जिंदल अस्पताल रोड स्थित एक होटल संचालक से बोलेरो में सवार होकर चार युवकों ने हर माह एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सोमवार देर रात चारों ने होटल संचालक धमकी देते हुए काउंटर से पैसे निकालने की कोशिश भी की। होटल संचालक ने इस मामले में अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है। हालांकि अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में होटल संचालक ने बताया कि वह जिंदल अस्पताल रोड पर अपना होटल चलाता है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे बोलेरो गाड़ी में सवार होकर चार युवक होटल पर आए और शराब पीने लगे। उन्हें ऐसा करने से मना किया तो गाली गलौज करने लगे। काउंटर से नकदी निकालने की कोशिश की और धमकी दी कि होटल चलाना है तो हर माह एक लाख रुपये देने होंगे। पैसे नहीं दिए तो होटल नहीं चलाने देंगे। युवकों ने एक ग्राहक के साथ मारपीट की। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed