{"_id":"627028ce222f48729e6ade99","slug":"demand-for-37-lakh-units-of-electricity-increased-in-a-month-hisar-news-hsr6306199124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में बढ़ी बिजली की 37 लाख यूनिट की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में बढ़ी बिजली की 37 लाख यूनिट की डिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। एक महीने में बिजली की 37 लाख यूनिट की डिमांड बढ़ी है। अप्रैल माह के पहले दिन जिले में कुल 79 लाख यूनिट बिजली की मांग थी। एक मई को यह 1.16 लाख करोड़ तक पहुंच गई, जिसमें उपभोक्ताओं को 87 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई। 29 लाख यूनिट के बिजली कट लगाए जा रहे हैं। सबसे अधिक कट औद्योगिक एरिया में लगाए जा रहे हैं, जिसमें आठ घंटे की कटौती की जा रही है।
अप्रैल माह के पहले दिन अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तापमान था, जिसमें हिसार जिले में 79.09 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई थी। औद्योगिक , घरेलू क्षेत्र को साढ़े 23 घंटे से अधिक आपूर्ति की गई थी। एक मई को दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिसमें जिसमें बिजली की मांग 1.16 लाख यूनिट तक पहुंच गई। उपभोक्ताओं को 87 लाख 72 हजार यूनिट की आपूर्ति की गई। उपभोक्ताओं को 4 से 8 घंटे के कट सहने पड़े। जिसमें 29 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति कम रही। बिजली निगम की ओर से सभी औद्योगिक एरिया में आठ घंटे की कटौती की गई है। इसके बाद हालत में कुछ सुधार आया है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार पहले भारी उद्योगों को कट नहीं दिए गए थे। अब सभी के लिए कट का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके बाद औद्योगिक क्षेत्र की बिजली को घरेलू फीडरों के लिए उपलब्ध कराया गया।
खेदड़ थर्मल प्लांट एक साल से बंद...
बरवाला के खेदड़ में लगाए गए 1200 मेगावाट के प्लांट में 600 मेगावाट की एक यूनिट पिछले एक साल से बंद है। इस थर्मल के कुछ पार्ट चीन से आने हैं। इनके एक्सपर्ट भी चीन से ही आएंगे। पिछले एक साल से एक यूनिट पूरी तरह से बंद चल रही है। 600 मेगावाट की एक यूनिट को एक घंटे चलाने के लिए 400 टन कोयले की खपत होती है। यूनिट को चालू करने के सात से आठ घंटे बाद पूरी आपूर्ति शुरू हो पाती है।
विज्ञापन
कहां कितनी आपूर्ति..
01 अप्रैल 2022
अर्बन --21.03 लाख यूनिट
सब अर्बन 23.79 लाख यूनिट
सब अर्बन सेकंड-3.80 लाख यूनिट
इंडस्ट्रीयल 30.97 लाख यूनिट
----------------
01 मई 2022
अर्बन --27.53 लाख यूनिट
सब अर्बन -26.75 लाख यूनिट
सब अर्बन सेकंड -4.81 लाख यूनिट
इंडस्ट्रीयल --28.64 लाख यूनिट
----------------------
वर्जन...
अर्बन- सब अर्बन एरिया में डिमांड के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। पिछले दो दिन में काफी हद तक सुधार हुआ है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली का सदुपयोग करें। बिजली की बचत में सहयोग करें।
विजेंद्र लांबा, कार्यकारी अभियंता, हिसार
वर्जन ...
प्रदेश को जल्दी ही बिजली संकट से छुटकारा मिलेगा । खेदड़ प्लांट में एक यूनिट लंबे समय से बंद है, जिसके कुछ उपकरण चीन से आने हैं। अभी चीन में कोरोना के चलते कुछ पाबंदिया लगाई गई हैं। उपकरण आते ही दूसरी यूनिट भी शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार से भी इस बारे में बात चल रही है। बिजली संकट केवल हरियाणा में नहीं, बल्कि 8 राज्यों में हैं। केंद्र सरकार भी इसका समाधान के लिए लगी हुई है।
दुष्यंत चौटाला,उप मुख्यमंत्री ,हरियाणा।