{"_id":"69e2926943b693c822059cef","slug":"delivery-company-employee-dies-after-his-bike-goes-out-of-control-on-a-speed-breaker-hisar-news-c-21-hsr1005-852355-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित हुई बाइक, डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित हुई बाइक, डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 9-11 मोड़ पर वीरवार रात बाइक सवार डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विनोद सांगवान ने बताया कि सेक्टर 9-11 मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की वजह से औमप्रकाश की बाइक अनियंत्रित हो गई है जिसे वह सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
जींद निवासी विक्की ने बताया कि उनका मामा औमप्रकाश (45) सूर्य नगर की गली नंबर 14 में परिवार सहित रहता था। वह एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। ऑर्डर डिलीवर करने के बाद वह घर की तरफ ही आ रहे थे। शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे उन्हें फोन आया कि उनके मामा का शव सेक्टर 9-11 मोड़ पर पड़ा है।