फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Decreased GST on clothes and shoes increased purchases

Hisar News: कपड़े और जूतों पर घटा जीएसटी तो बढ़ी खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:35 AM IST
सार

हिसार में कपड़ों और जूतों पर जीएसटी दर घटने से बाजार में बिक्री तेज हुई है। व्यापारी और ग्राहक, दोनों को इससे सीधा लाभ मिल रहा है। त्योहारी सीजन में व्यापार में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन
Decreased GST on clothes and shoes increased purchases

विस्तार

हिसार। कपड़ों और जूतों पर जीएसटी कम होने से इनकी बिक्री भी बढ़ी है। ग्राहक इनकी खूब खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कपड़ों व जूतों पर जीएसटी घटने से त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार होगा जिससे उन्हें फायदा होगा। साथ में ग्राहकों की भी चांदी होगी।
विज्ञापन

नए जीएसटी रेट के अनुसार अब 2500 रुपये कम के कपड़ों पर जीएसटी 12 से घटकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं 2500 रुपये कम से जूतों पर भी अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
विज्ञापन

कंपनियों ने ऑफर भी निकाले
एक तरफ जहां जीएसटी कम होने से इनके रेट कम हुए हैं वहीं दूसरी तरफ कंपनियों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए ऑफर भी निकाल दिए है। इस हिसाब से फिलहाल ग्राहकों के दोनों हाथों में लड्डू हैं। जीएसटी कम होने से रिलेक्सों कंपनी के उत्पादों के रेट 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक कम हुए हैं। साथ ही कंपनी ने 2500 रुपये की खरीद पर एक लाख रुपये नकद जीतने का ऑफर भी निकाला हुआ है। वहीं कैंपस कंपनी के उत्पादों के मूल्य भी 300 से 400 रुपये तक कम हुए हैं। इस कंपनी की तरफ से 3500 रुपये की खरीद पर बैग फ्री जैसे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहना है व्यापारियों का
जीएसटी कम होने का असर अभी से दिखाई देने लगा है। मार्केट में फिर से रौनक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
- बंटी, जूता व्यापारी।
जीएसटी कम होने से अब वो लोग भी ब्रांडिड कपड़ों व जूतों की खरीद करेंगे जो पहले इन्हें नहीं खरीदते थे। अब त्योहारी सीजन में अच्छी सेल होने की उम्मीद है।

- शुभम, कपड़ा व्यापारी।
अभी बाजार ठंडा पड़ा था। मगर जीएसटी रेट कम करने से बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। साथ में त्योहारी सीजन के आने से मार्केट में और उछाल आएगा।
- प्रदीप, जूता व्यापारी।
मार्केट में धीरे-धीरे ग्राहकाें की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे व्यापारियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। इस बार दिवाली पर अच्छा कारोबार होगा।
- सुरेंद्र बजाज, कपड़ा व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article