फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death of mother and unborn child before delivery

Hisar News: प्रसव से पूर्व जच्चा व गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and unborn child before delivery
हिसार। महावीर कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय सोनिया और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की प्रसव के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतका के पति दीपक ने बताया कि वह नगर निगम में कौशल योजना के तहत चालक के पद पर कार्यरत है। तीन साल पहले सोनिया के साथ शादी हुई थी। शनिवार रात को पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसका बीपी हाई हो गया था। इसके बाद उसे कैंप चौक स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद रेफर कर दिया। बाद में उसे दूसरे निजी अस्पताल ले गए, वहां महिला चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि सोनिया और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार दोपहर को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed