फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death of a person due to electric current while shattering in a house under construction

निर्माणाधीन मकान में शैटरिंग करते समय बिजली का करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Death of a person due to electric current while shattering in a house under construction
हिसार। आजाद नगर की मेन गली में निर्माणाधीन मकान में शटरिंग करते समय करंट लगने से 23 वर्षीय मुकेश गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी मुकेश शटरिंग लगाने का काम करता था। आजाद नगर की मेन गली में निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाने का काम लिया था। रविवार सुबह अन्य साथियों के साथ शटरिंग का काम कर रहा था। जब वह लकड़ी की बल्ली उठा कर दूसरी तरफ रखने लगा तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से बल्ली टकरा गई और करंट लगने से मुकेश झुलस गया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed