फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead Body of New born baby found from Syahwa Pump House in Hisar

Hisar: जन्म के बाद बच्ची को नहर में फेंका, एक हफ्ते बाद स्याहड़वा पंप हाउस से मिला गला सड़ा शव

Mon, 10 Oct 2022 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 12:08 PM IST
सार

मैकेनिकल हेल्पर प्रतीक कुमार ने बताया कि उसकी स्याहड़वा पंप हाउस पर ड्यूटी थी। दोपहर को नहर की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान एक नवजात शिशु का शव बहता मिला।

विज्ञापन
Dead Body of New born baby found from Syahwa Pump House in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में जन्म के बाद एक बच्ची को नहर में फेंक दिया गया। सात दिन के बाद उसका शव गली सड़ी हालत में स्याहड़वा पंप हाउस से मिला। पता चलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम होगा। इस संबंध में मैकेनिकल हेल्पर सातरोड निवासी प्रतीक कुमार ने शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में मैकेनिकल हेल्पर प्रतीक कुमार ने बताया कि उसकी स्याहड़वा पंप हाउस पर ड्यूटी थी। दोपहर को नहर की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान एक नवजात शिशु का शव बहता मिला। शव को पानी से बाहर निकला तो पता चला कि शव बच्ची का है। उसने डाइपर पहना हुआ है। शव गली सड़ी हालत में था। शव को देखकर लग रहा था कि करीब 6-7 दिन पहले नहर में फेंका गया है। मामले की जांच कर रहे एसआई गोगल चंद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed