फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of a person found hanging, family members suspect of murder

फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों को हत्या का अंदेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found hanging, family members suspect of murder
छत्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सांजरवास निवासी एक व्यक्ति का शव रविवार सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में हत्या का अंदेशा जाहिर किया है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांजरवास निवासी छत्र सिंह (55) का शव रविवार सुबह सात बजे नीम के पेड़ पर बंधे फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के बेटे अजय ने बताया कि गांव का ही एक परिवार उसके पिता को लगातार धमकियां दे रहा था। उनकी धमकियों के चलते पिछले दस दिनों से उसके पिता घर नहीं आ रहे थे और रविवार सुबह उन्हें शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। मृतक के बेटे और पत्नी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि छत्र सिंह की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों ने मौके पर की गई पुलिस कार्रवाई पर भी सवालिया निशान उठाए है। सिविल अस्पताल में परिजनों के रोष जताने पर बौंदकलां थाना प्रभारी राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों से बात करते हुए कहा कि पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के हैं पांच बच्चे
मृतक छत्र सिंह के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है। उसकी दो बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि दो बेटियां व बेटा अविवाहित हैं। छत्र सिंह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ये बताया धमकी मिलने का कारण
मृतक की पत्नी, बेटे अजय समेत अन्य परिजनों ने बताया कि छत्र सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई पवन भिवानी रहता है, जबकि मंझले भाई कृष्ण की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कृष्ण का एक बेटा मंदबुद्धि है और इसका फायदा उठाकर गांव का एक परिवार कृष्ण के बेटे के हिस्से की जमीन हड़पना चाहता है और छत्र सिंह इसमें रुकावट बना हुआ था, जिसके चलते उसे धमकी भी दी गई थी। यह विवाद पिछले करीब ढाई साल से चल रहा है।
दस दिन से कहां बीता रहा था रात, परिजनों को इसकी भी नहीं जानकारी
मृतक के बेटे अजय ने बताया कि धमकियों के चलते पिछले दस दिनों से उसका पिता घर नहीं आ रहा था। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि पिछले दस दिनों से उसका पिता कहां रात बिताता था। रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता का शव माइनर के समीप नीम के पेड़ पर लगे फंदे पर लटका हुआ है।

शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया गया है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राधेश्याम, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बौंदकलां थाना
फोटो 04
मृतक छत्र सिंह।
फोटो 05
सिविल अस्पताल में विलाप करती मृतका की पत्नी को संभालते परिजन।
फोटो 06
अस्पताल में मृतक की बेटियों को चुप करवाता ताऊ पवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed