फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DD Kisan channel will be broadcast for 8 hours from Hisar Doordarshan Kendra

Hisar News: हिसार दूरदर्शन केंद्र से डीडी किसान चैनल का 8 घंटे का होगा प्रसारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
DD Kisan channel will be broadcast for 8 hours from Hisar Doordarshan Kendra
डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपते दूरदर्शन बचाओ समिति के सदस्य। 
हिसार। दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति ने वीरवार देर सायं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हिसार के अर्बन एस्टेट स्थित निवास पर दूरदर्शन को वापस शिफ्ट कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। इससे पहले हिसार दूरदर्शन केंद्र को लेकर दुष्यंत चौटाला ने बताया कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत की थी। उन्होंने जानकारी दी कि ऑपरेशन कट डाउन किए गए हैं। पूसा से संचालित होने वाला डीडी किसान चैनल का सब सेंटर हिसार में चलाने को लेकर फाइल चलाई गई है। जल्द ही डीडी किसान चैनल का 8 घंटे का रिले एचएयू व लुवास की मदद से हिसार केंद्र से शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि दूरदर्शन के ज्यादातर केंद्रों को मर्ज करें या फिर भी कट डाउन करें।
विज्ञापन

समिति सदस्य नरेंद्र कौशिक, कामिनी मलिक, कमलेश भारतीय, सुरजाराम झांझरिया, सुल्तान सिंह ढाका, सावित्री बुगलिया, अशोक ढांडा ने बताया कि इस केंद्र के जाने से हरियाणा की संस्कृति का मंच छिन गया और कलाकार निराश्रित हो गए हैं। नए पत्रकारों को भी यहां प्रशिक्षण का अवसर मिलता था। प्रदेश के किसानों को हर मौसम के हिसाब से जानकारी मिलती थी, वे भी इससे वंचित हो गए हैं। कम से कम 35 लोगों की रोजी रोटी चली गई। चंडीगढ़ से कौन हरियाणवी संस्कृति की परवाह करेगा। सदस्यों ने ध्यान दिलाया कि गोरखपुर,और मुजफ्फरनगर के दूरदर्शन केंद्र प्रभावशाली हस्तक्षेप से वापस कर दिए गए तो हिसार का क्यों नहीं? इस पर उपमुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को बताया कि वे सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिल चुके हैं और यहां डीडी किसान के शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed