फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC suspended two patwaris

Hisar News: गैर हाजिर मिलने पर डीसी ने दो पटवारियों को निलंबित किया

Sun, 23 Jun 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
DC suspended two patwaris
हिसार। डीसी प्रदीप दहिया ने गैर हाजिर मिलने पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। मोहला के पटवारी विनोद कुमार और नाड़ा के पटवारी राकेश रोहिल्ला को निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान दोनों को अपने उपमंडल पर रहना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीसी प्रदीप दहिया ने शनिवार को लघु सचिवालय में औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने एनआईसी लैब का निरीक्षण किया। यहां ततीमा काटने का काम चल रहा था। जिसमें अलग-अलग भूखंडों को दिखाते हुए भूखंडों के विभाजन के बाद तैयार किया गया नक्शा होता है। ततीमा तैयार करने के लिए यह काम चल रहा है। कॉलोनियों को नियमित करने के लिए यह काम चल रहा है।
विज्ञापन

नारनौंद के एसडीएम ने मोहला गांव के पटवारी विनोद तथा नाडा गांव के पटवारी राकेश रोहिल्ला की लैब में ड्यूटी लगाई थी। इस बारे में दोनों को 21 जून को आदेश जारी कर 22 जून को लैब में उपस्थित होकर कार्य पूरा कराने के कहा गया था। डीसी प्रदीप दहिया ने सुबह 11:30 बजे जब लैब का औचक निरीक्षण किया तो दोनों गैर हाजिर मिले। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने विभागीय काम में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में इन दोनों पटवारी विनोद कुमार तथा राकेश रोहिल्ला को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed