फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day's mercury crossed 40 in the state, Thursday the hottest day of this season

Hisar News: प्रदेश में दिन का पारा 40 पार, इस मौसम का वीरवार सबसे गर्म दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Day's mercury crossed 40 in the state, Thursday the hottest day of this season
हिसार। प्रदेश के सिरसा में वीरवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके साथ ही वीरवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 16 व 19 अप्रैल को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जैसे ही पिछले दिनों सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकला, वैसे ही तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अरब सागर पर बना प्रति चक्रवात धीरे धीरे पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के नजदीक पहुंच गया है। इससे पश्चिमी मरूस्थलीय गर्म हवाओं के प्रभाव से धीरे धीरे नमी की मात्रा कम होने लगी है, जिसकी वजह से भी गर्मी अपने पैर पसारने लगी है।
विज्ञापन

आगे मौसम : आने वाले एक सप्ताह तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान में और अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान लू चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान 16 और 19 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्का मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 16 अप्रैल को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही 12 व 13 अप्रैल को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा दिन का तापमान
सिरसा-40.6
हिसार-39.5
नूंह-39.4
भिवानी-38.5
फतेहाबाद-38.4
गुरुग्राम-38.4
महेंद्रगढ़-38.8
करनाल-38.2
जींद-39.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed