फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day temperature crosses 29 degrees, Western Disturbance will be active today, there will be change in weather

Hisar News: दिन का पारा पहुंचा 29 डिग्री के पार, आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में आएगा बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Day temperature crosses 29 degrees, Western Disturbance will be active today, there will be change in weather
हिसार। प्रदेश में रविवार को दिन का तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभों ने ठंड के तेवरों को ढीला कर दिया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां नदारद हैं। पश्चिमी हवाओं ने नमी को सोख लिया है, जिसकी वजह से दिन के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश में दिन के तापमान 23.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं रात्रि तापमान 5.3 से 10.3 डिग्री के बीच रहे, जो सामान्य के करीब रहे। सुबह शाम के समय आमजन को ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
10 फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने आंशिक बादलवाही के साथ प्रदेश में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इस विक्षोभ के आगे गुजरने के बाद 12 फरवरी से एक बार फिर से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed