{"_id":"6a2063ab192048fc3b06b9ed","slug":"daughters-high-flight-in-the-sky-of-sex-ratio-the-figure-reached-967-hisar-news-c-21-hsr1005-883878-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लिंगानुपात के आसमान पर बेटियों की ऊंची उड़ान, 967 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लिंगानुपात के आसमान पर बेटियों की ऊंची उड़ान, 967 पर पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
हिसार। जिले में लिंगानुपात में सुधार दर्ज किया गया है। मई माह में यह बढ़कर 967 पर पहुंच गया है जबकि अप्रैल तक यह 960 दर्ज था। उप सिविल सर्जन डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि एरिया वाइज स्थिति में गांवड़ क्षेत्र का लिंगानुपात इस बार 700 से नीचे दर्ज किया गया है। पिछले माह यह 775 था। लिंगानुपात में सुधार के बजाय गिरावट आने पर संबंधित एसएमओ को नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं जन्म पंजीकरण के अनुसार मार्च से मई तक का लिंगानुपात 950 रहा है। वर्ष 2025 में यह 926 और वर्ष 2024 में 916 दर्ज किया गया था।
जिला उपायुक्त ने जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश
जिला उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत एवं विकास विभाग तथा नगर निगम को लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुष विभाग को आयुर्वेदिक अस्पतालों की जांच तथा ड्रग कंट्रोल विभाग को मेडिकल स्टोरों पर एमटीपी किट की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
पिछले माह तीन एसएमओ को जारी किए गए थे नोटिस
पिछले माह आर्य नगर के अधीन पीएचसी गांवड़ का लिंगानुपात 775, सीएचसी सिसाय के अधीन पीएचसी सिसाय का 689, सीएचसी खांडा खेड़ी के अधीन पीएचसी खांडा खेड़ी का 624 तथा पीएचसी पुट्ठी समैण का 734 दर्ज किया गया था। इस पर विभाग ने तीन एसएमओ को नोटिस जारी किए थे।