फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daughter crossed the threshold and father left this world

Hisar News: बेटी ने दहलीज लांघी पिता ने छोड़ दी दुनिया

Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Daughter crossed the threshold and father left this world

विज्ञापन

हांसी। भाटिया कॉलोनी में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से चले जाने से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को उसकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। इस बात से पिता आहत हो गए और उन्होंने प्रथम तल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार भाटिया कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी और 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा 17 साल का है, बेटी 14 साल और छोटा बेटा 12 वर्ष का है। उसकी बेटी मंगलवार की रात करीब 12 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को बेटी के लापता होने का पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस दौरान बेटी को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह करीब सात बजे पिता घर पहुंचे और पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा। इसके बाद वह घर के ऊपर बने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद पत्नी जब चाय लेकर गई तो पति को फंदे से लटका पाया। इसके बाद पत्नी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना के एएसआई शिव प्रकाश ने बताया कि श्रमिक ने मानसिक रूप से परेशान होने के चलते आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। उनकी बेटी की तलाश की जा रही है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed