फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Date for admission to second and third year undergraduates extended, students will be able to apply till September 27

स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के लिए तिथि बढ़ी, विद्यार्थी 27 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Date for admission to second and third year undergraduates extended, students will be able to apply till September 27
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के लिए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। इन कक्षाओं के दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 27 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के लिए यह आखिरी मौका है। इसके बाद पोर्टल पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके इतर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए शनिवार को फिजिकल काउंसिलिंग करवाई गई। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हई फिजिकल काउंसिलिंग में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इधर छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। कॉलेज में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए फिलहाल पोर्टल खोलने के आदेश नहीं आए हैं।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में हुई फिजिकल काउंसिलिंग में बीएसी नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग में 88.4 प्रतिशत, बीसीए में 88.0 प्रतिशत व ईडब्ल्यूएस में 86.2 प्रतिशत कट ऑफ रही। बीए में सामान्य वर्ग की 101.2 प्रतिशत, एससी की 91.8 प्रतिशत, बीसीए की 92.8 प्रतिशत मेरिट लिस्ट रही। बीएससी मेडिकल में सामान्य वर्ग की 102.60 प्रतिशत, बीसीए की 76 प्रतिशत, एससी की 58 प्रतिशत मेरिट लिस्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को खाली सीटों के लिए ओपन काउंसिलिंग करवाई गई। बीएससी मेडिकल में सामान्य वर्ग की 102.60 प्रतिशत तक मेरिट लिस्ट रही है। वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
-डॉ. राजेंद्र सेवदा, एडमिशन कन्वीनर, राजकीय कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed