फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daivik wanted to become a businessman when he grew up; he was fond of playing football.

Hisar News: बड़ा होकर बिजनेसमैन बनना चाहता था दैविक, फुटबाल खेलने का था शौक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Daivik wanted to become a businessman when he grew up; he was fond of playing football.
दैविक 
आदमपुर। लाइसेंसी पिस्तौल से हुए हादसे में जान गंवाने वाला 12 वर्षीय दैविक पढ़ाई में होशियार था। वह बड़ा होकर बिजनेसमैन बनना चाहता था। उसे फुटबाल खेलने और घूमने-फिरने का शौक था। चार दिन बाद स्कूल की ओर से शिमला टूर पर जाना था जिसे लेकर वह काफी उत्साहित था।
विज्ञापन

दैविक एक निजी स्कूल में पढ़ता था। स्कूल निदेशक धर्मवीर ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उसकी कभी कोई शिकायत नहीं आती थी। वह अक्सर स्कूल में फुटबाल खेलता था। परिजनों के अनुसार घर जाने के बाद भी वह खेलने चला जाता था। वह शिक्षकों के सामने कई बार बड़ा होकर सफल बिजनेसमैन बनने की इच्छा जता चुका था। शिमला टूर की घोषणा के बाद से ही वह उत्साहित था।
विज्ञापन

छोटा भाई बार-बार पूछ रहा, कहां गया भैया
हादसे के बाद से दैविक का छोटा भाई अक्षत बार-बार अपने मम्मी-पापा से पूछ रहा है कि भैया कहां गए और उन्हें क्या हो गया। दोनों भाइयों में काफी प्यार था और वे साथ खूब खेलते थे। बेटे को खोने के बाद पिता रवि गोयल और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलते ही मां बेसुध हो गई थीं, जिन्हें परिजनों ने संभाला। घर वाले दैविक को प्यार से गोगी बुलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्तौल मालिक घटना के समय बाहर गए हुए थे
हादसे में इस्तेमाल हुई .32 बोर की पिस्तौल का लाइसेंस ठेकेदार गौतम सुथार के नाम पर है। घटना के दिन मंगलवार को वह आदमपुर में नहीं थे। घर में छोटा बच्चा होने के बावजूद पिस्तौल ऐसी जगह रखी गई थी, जहां से कोई भी उसे उठा सकता था। पिस्तौल लोडेड थी और उसका लॉक भी नहीं लगा था। हथियार का लाइसेंस जारी करने से पहले आवेदकों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें उसे सुरक्षित रखने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद बरती गई लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

आज होगा पोस्टमार्टम
दैविक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस की आगे की कार्रवाई जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर होगी।
हिसार में लाइसेंसी हथियारों से हुए हादसे
जनवरी 2026: गांधी चौक पर ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले कपिल सोनी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
फरवरी 2026: खेदड़ गांव में 39 वर्षीय कर्मबीर ने मानसिक परेशानी के चलते अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जून 2026: बिजनेस में करीब 35 लाख रुपये का घाटा होने पर कृष्णा नगर निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed