फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dairy operator murder case: Wife said the murder accused should be encountered, another accused arrested, family members to surround SP office today

डेयरी संचालक हत्याकांड : पत्नी ने कहा हत्या आरोपियों का हो एनकाउंटर, एक और आरोपी गिरफ्तार, परिजन आज करेंगे एसपी कार्यालय का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator murder case: Wife said the murder accused should be encountered, another accused arrested, family members to surround SP office today
हिसार। जीवन हत्याकांड में शुक्रवार को तीसरे दिन भी परिजन शव लेने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश के करीबी शम्मी उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजबीर व एएसपी सुनील कुमार ने जीवन के परिवार और खाप पंचायत के प्रतिनिधियों से शव लेने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने। खाप प्रतिनिधियों और मृतक की पत्नी रमन देवी ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने का एलान किया है।एचटीएम थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि जीवन हत्या मामले में पहले मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी प्रोमिला के बाद शुक्रवार को उसके करीबी 12 क्वार्टर रोड, ढाणी किशनदत्त निवासी शम्मी उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने की आर्थिक सहायता की मांग
मृतक की पत्नी रमन देवी और बहन ने कहा कि जीवन पूरी तरह निर्दोष था। उसकी निर्ममता से हत्या की गई। उन्होंने 36 बिरादरी से न्याय की लड़ाई में साथ देने की अपील की। रमन देवी ने कहा कि उन्हें सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। कुंडू खाप पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कुंडू के मुताबिक एचटीएम थाना प्रभारी विकास कुमार ने जीवन के घर पहुंचकर कहा कि 72 घंटे पूरे होने पर पुलिस को स्वयं अंतिम संस्कार कराने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने परिवार से शव लेकर अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया। कुंडू ने कहा कि शनिवार को समाज और परिवार के लोग एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed