फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dabda flyover will be closed today, hisar

आज से डाबड़ा चौक पुल 15 दिन के लिए बंद, डायवर्ट रूट को अपनाएं

Sun, 29 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 29 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dabda flyover will be closed today, hisar
आज से डाबड़ा पुल 15 दिन के लिए बंद - फोटो : bureau

आज घर से निकलने से पहले इस समाचार को पढ़कर ही निकलें। ऐसा नहीं किया तो आप जाम में फंस सकते हैं। रविवार सुबह 8 बजे से डाबड़ा चौक आरओबी को बंद किया जाएगा। अगले 15 दिन के लिए आरओबी को बंद कर वाहनों को रूट डायवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। इस आरओबी के बंद होने से करीब रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन प्रभावित होंगे। डाबड़ा चौक आरओबी को मेंटेनेंस के लिए 15 दिन तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

अगले 15 दिन तक शहर की सड़कों पर जाम के हालात होने के आसार हैं।

जिन सड़कों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं उनकी हालत खराब होने के कारण दिक्कतें ज्यादा आएंगी। डायवर्ट रूट पर पांच रेलवे फाटक से गुजरना होगा। रेल के समय जाम बेकाबू होने का अंदेशा है। नगर निगम की ओर से तैयार कराई गई कांप्रेहेंसिव मोबलिटी प्लान की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार डाबड़ा चौक से रोजाना 50 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें व्यस्त समय में 4500 से 6000 वाहन हर घंटे गुजरते हैं, जिसमें सबसे अधिक संख्या कार व ऑटो की है। डाबड़ा चौक आरओबी को पहली बार बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले जाएंगे ज्वाइंट
पिछले 22 साल से इस आरओबी का मेंटेनेंस का काम नहीं हुआ। वर्ष 1994 में इस आरओबी को बनाया गया था। उसके बाद से अब तक रिपेयर नहीं किया गया। पुल के अंदर पिलर के ऊपर लोहे के ज्वाइंट होते हैं। जिन पर आरओबी टिका होता है। इन ज्वाइंट को बदलने का काम किया जाएगा। पिलर के निचले हिस्से की मेंटेनेंस का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा चुका है। पहले 30 दिन के लिए पुल बंद करने का प्लान था। अब 15 दिन ही इसे बंद रखा जाएगा।

यहां से होगा डायवर्जन
बस अड्डे से जिंदल चौक की ओर जाने वाले वाहन पड़ाव चौक, मिलगेट रोड, सूर्यनगर फाटक का उपयोग करते हुए जिंदल चौक तक पहुंचेंगे।

कैंप चौक से जिंदल चौक
मटका चौक, कैंप चौक, सब्जी मंडी के वाहन चालक जिंदल चौक जाने के लिए पुरानी सब्जी मंडी ओवर ब्रिज का उपयोग कर महाबीर कॉलोनी, मिलगेट रोड, सूर्यनगर फाटक से जिंदल चौक पहुंचेंगे।

हांसी की ओर से बस अड्डे के लिए
हांसी, सातरोड, इंडस्ट्रियल एरिया, विद्युत नगर, माडल टाउन, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11 की ओर से बस अड्डे जाने के लिए साउथ बाईपास का प्रयोग करते हुए राजगढ़ रोड होते हुए बस अड्डे तक पहुंचेंगे।

अर्बन इस्टेट से बस अड्डा
डाबड़ा चौक, अर्बन इस्टेट, बैंक कॉलोनी आसपास के एरिया के लोग शहर की ओर जाने के लिए सब्जी मंडी रोड फाटक क्रॉस करते हुए निरंकारी भवन, बैंक कॉलोनी से गुजरते हुए शहर की ओर जा सकेंगे। इसी रूट से अपने घर की ओर वापस भी आ सकेंगे।

चार थानेदार संभालेंगे डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन चौक पर पुलिस कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। सोमवार से भी चौक पर दो से तीन पुलिस कर्मचारी रहेंगे। जहां से रूट डायवर्ट होंगे उन सभी चौक पर बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसमें रूट डायवर्जन की जानकारी दी जाएगी। कैंप चौक, सेक्टर 9-11 चौक, डाबड़ा पुल के दोनों ओर एक एक थानेदार नियुक्त रहेंगे। एक पीसीआर डाबड़ा चौक पर तैनात रहेगी।

आप ऐसे सहयोग करें
अगले 15 दिन तक नागरिक अपने वाहन पुल कर शहर को जाम मुक्त रखने में सहयोग कर सकते हैं। कार की बजाए बाइक या स्कूटी का उपयोग करें। थोड़ी दूर जाना हो तो पैदल या साइकिल से जाएं। कार चालक अपने पड़ोसी के साथ कार पुल करें। एक कार में एक की बजाए चार लोग जाएंगे तो सड़क पर तीन वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।

व्यस्त समय में संभलकर निकलें
व्यस्त समय में सुबह 8 से 11 तथा शाम 5 से 8 बजे तक घर से संभलकर निकलें। इन घंटों में सबसे अधिक वाहन सड़कों पर होते हैं। ऐसे समय में जाम में फंसने की संभावना ज्यादा है। दरअसल गर्मी के मौसम में लोग सुबह व शाम के समय घर से अधिक निकलते हैं। इसके अलावा यह समय लोग अपने कामकाज पर जाते हैं। शाम को कामकाज से घर की ओर लौटते हैं।


पीडब्ल्यूडी की ओर से डाबड़ा आरओबी के दोनों ओर बोर्ड लगा दिए हैं। पुलिस से अनुमति मिल चुकी है। रविवार सुबह 8 बजे से आरओबी बंद होगा। सेक्टर 9-11 चौक, कैंप चौक सहित अन्य स्थानों पर भी रूट डायवर्जन के बोर्ड लगा दिए हैं।
- वीजी माचरा, एक्सईन पीडब्ल्यूडी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed