{"_id":"57cb194c4f1c1bd53f2cb2a8","slug":"d-plan-budget-development-work-hisar-municipal-council-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी प्लान में 5.57 करोड़ रुपये से होंगे 154 विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी प्लान में 5.57 करोड़ रुपये से होंगे 154 विकास कार्य
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
हिसार नगर निगम
- फोटो : demo
डी प्लान के 5.57 करोड़ रुपये से जिले में 154 विकास कार्य कराए जाएंगे। 19 डेवलेपमेंट एजेंसियों के जरिए तीन महीने में इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा। सबसे अधिक कार्य हिसार नगर निगम एरिया में होंगे। निगम एरिया में इस योजना के तहत 19 विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
डी प्लान के तहत जिले में 154 कार्य कराने की सूची तैयार कर सभी विभागों को भेज दी गई है। भाजपा नेताओं, जिला पार्षदों, विधायकों, मंत्रियों, एमपी के अलावा अधिकारियों की अनुशंसा पर यह लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें इन लोगों की ओर से दी गई लिस्ट में से बजट के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें अनुसूचित वर्ग के एरिया में 83 कार्यों पर 2.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सामान्य वर्ग एरिया में 71 कार्यों पर 2.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछले साल करीब 9 करोड़ रुपये का बजट लैप्स होने के बाद इस बार प्रशासनिक अधिकारियों ने सितंबर में ही कार्य सूची तैयार कर ली है। इस बार प्रशासन की ओर से डी प्लान में दूसरी ग्रांट लेने की तैयारी है। अगर यह ग्रांट दिसंबर से पहले खत्म कर दी जाएगा तो दिसंबर में दोबारा से ग्रांट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
कहां कितने होंगे काम
डेवलेपमेंट एजेंसी कुल कार्य बजट
बीडीपीओ आदमपुर 10 25 लाख
एमसी हिसार 19 9311410
बीडीपीओ अग्रोहा 04 1634308
एमसी बरवाल 04 1248605
बीडीपीओ बरवाला 16 4492058
एमसी नारनौंद 01 496230
बीडीपीओ हांसी फर्स्ट 13 3995000
एमसी उकलाना 01 380447
बीडीपीओ हांसी सेकेंड 5 1468000
एक्सईएन पंचायत 09 8465271
बीडीपीओ हिसार फर्स्ट 11 2789884
एक्सईएन काडा 10 3793375
बीडीपीओ हिसार सेकेंड 12 4251000
एक्सईएन पब्लिक हेल्थ 02 491781
बीडीपीओ नारनौंद 15 4102503
एक्सईएन पब्लिक हेल्थ 01 300000
बीडीपीओ उकलाना 15 3068400
एक्सईएन प.हेल्थ हांसी 02 850000
एमसी हांसी 04 2097268
दस दिन में लिस्ट तैयार कर बनाया रिकॉर्ड
जून महीने में हिसार जिले को डी प्लान का बजट मिला, जिसके बाद हांसी- बरवाला में चुनाव आचार संहिता के कारण बैठक नहीं हो सकी। 19 अगस्त को डीसी निखिल गजराज की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। महज दस दिन में ही विकास कार्यों की सूची तैयार कर ली गई। 2 सितंबर को भी विभागों को फाइनल लिस्ट भेजकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मीटिंग के बाद महज 10 दिन में लिस्ट तैयार करना हरियाणा का नया रिकॉर्ड है। अब तक एक महीना से पहले कहीं भी लिस्ट जारी नहीं होती थी।
विज्ञापन
हिसार में यह होंगे काम
महाबीर स्टेडियम में मेनगेट, टायलेट, लाइट की मेंटेनेंस, कबीर चौक धर्मशाला निर्माण, वार्ड दस में पार्क पुनर्रूद्धार, सूर्य नगर गली नंबर दस में पार्क मेंटेनेंस, बिजली के खंभों को हटाना, वार्ड 14 में सेंट कबीर स्कूल के सामने पार्क मेंटेनेंस, वार्ड 14 में पाठक पार्क में मेंटेनेंस, वार्ड 20 जिंदल ज्ञान केंद्र के पास चौक पुनर्रूद्धार, वार्ड 20 में ही जैन अस्पताल के पास रोड चौड़ीकरण, वार्ड चार दयानंद विहार में गली निर्माण, वार्ड 8 विजय नगर में गली निर्माण, वार्ड 20 में क्रांतिमान पार्क मेंटेनेंस, वार्ड 20 में प्रेम नगर में चौक पुनर्रूद्धार, इसी चौक पर स्ट्रीट लाइट लगाना, वार्ड 18 में सड़क का निर्माण, वार्ड 13 डाबड़ा चौक के पास सबमर्सिबल लगाना, वार्ड 14 में दस अलग अलग स्थानों पर सबमर्सिबल लगाना।
डीसी निखिल गजराज के निर्देश अनुसार लिस्ट तैयार कर सभी विभागों को भेज दी गई है। मीटिंग के बाद एक महीने बाद लिस्ट तैयार होती है। डीसी की ओर से बेहद त्वरित गति से काम करने के चलते महज 10 दिन में लिस्ट फाइनल कर ली गई।
- जोगेंद्र कालीरामणा, प्लानिंग ऑफिसर, हिसार