फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cycling: Ashish and Tulsi won the 10 kilometer time trial

साइकिलिंग: 10 किलोमीटर टाइम ट्रायल में सुनील ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Cycling: Ashish and Tulsi won the 10 kilometer time trial
हिसार। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेलो हरियाणा आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार से जिला स्तरीय टीमों के चयन के लिए ट्रायल शुरू हुए। महाबीर स्टेडियम में कबड्डी, एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी, जाट कॉलेज में फुटबाल के ट्रायल लिए गए। इसी प्रकार साइकिलिंग के ट्रायल प्रभुवाला में हुए। कोच हैप्पी असीजा ने बताया कि लड़कों में 10 किलोमीटर टाइम ट्रायल मेें आशीष प्रथम, सुभाष द्वितीय, रोहित तृतीय रहा। इसी प्रकार ट्रैक में 500 मीटर टाइम ट्रायल में सुनील प्रथम, रोहित द्वितीय और सुभाष तृतीय रहा। वहीं लड़कियों में 10 किलोमीटर ट्राइम ट्रायल में तुलसी प्रथम, सोनिया द्वितीय और कशिश तृतीय रही। कोच हैप्पी असीजा ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी खेलो हरियाणा में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

कुश्ती कोच नरेंद्र कुंडू ने बताया कि बॉक्सिंग के ट्रायल राजगढ़ रोड स्थित यूनिवर्सल बॉक्सिंग एकेडमी में हुए। 46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में सौरभ, 48 से 51 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतीक, 51 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में रूपक, 57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में रमन का चयन किया है। वहीं, 60 से 63 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल सिहाग, 63 से 67 किलोग्राम भारवर्ग में आरव पिलानिया, 70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुश, 75 से 81 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिंस, 92 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में अंशुल गिल का चयन किया गया है। इसी प्रकार बॉक्सिंग में लड़कियों में 46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिमरन, 48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में परी, 50 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में सिखा, 54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में विधि, 57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में सैलजा, 60 से 63 किलोग्राम भारवर्ग में मनीषा, 63 से 66 किलोग्राम भारवर्ग में सानिया, 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में तनूज और 70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में जानवी, 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग में मेघा श्योकंद का चयन किया गया है। फुटबाल कोच जगदीप श्योराण ने बताया कि फुटबाल के 113 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे थे। सभी खेलों के ट्रायल अंडर-18 आयु वर्ग में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed