फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Curriculum books reached 70 percent of primary and middle schools

Hisar News: 70 फीसदी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पहुंचीं पाठ्यक्रमों की पुस्तकें

Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Curriculum books reached 70 percent of primary and middle schools
हिसार। जिले के 610 राजकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में से 70 फीसदी में पाठ्यक्रमों की पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक हर हाल में उपरोक्त सरकारी स्कूलों में पुस्तकें पहुंच जाएं। हालांकि अभी छठी कक्षा की पुस्तकों पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन

डीईईओ को आदेश दिए हैं कि स्कूलों में मॉनिटरिंग कर रोजाना पोर्टल पर किताबों से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट करें, ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। साथ ही मुख्यालय को पता रहे कि कौन से स्कूल में पुस्तकें पहुंची हैं और कौन से में नहीं। बता दें कि इस बार निदेशालय ने एमआईएस पोर्टल पर बीते साल पहली से 8वीं कक्षा के करीब 84 हजार विद्यार्थियों के हिसाब से पुस्तकें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में पहली से 8वीं कक्षा तक 609 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 84 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। जिले के सभी 9 खंड, जिनमें आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, बास, हांसी, हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, नारनौंद व उकलाना में प्राइमरी स्तर पर 507 स्कूल और कक्षा छठी से 8वीं कक्षा तक 102 स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षानुसार किताबें पहुंचानी हैं
कक्षा पुस्तक

बालवाटिका 3723
पहली 5337
दूसरी 5855
तीसरी कक्षा 9249
चौथी 11130
पांचवीं 11683
छठी 11582
सातवीं 11950
आठवीं 12959

30 अप्रैल तक हर हाल में सभी स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी। बीईओ से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस बार तेजी से पुस्तकें स्कूलों में पहुंचाई भी जा रही हैं। - डॉ. निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed