{"_id":"6224f4fd14f49645dd512f2c","slug":"crowd-in-trains-on-march-18-only-seven-hours-passengers-will-be-able-to-make-ticket-reservation-at-the-counter-hisar-news-hsr6260065134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में भीड़, 18 मार्च को सिर्फ सात घंटे यात्री करवा सकेंगे काउंटर पर टिकट रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में भीड़, 18 मार्च को सिर्फ सात घंटे यात्री करवा सकेंगे काउंटर पर टिकट रिजर्वेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। होली पर्व को लेकर ट्रेनों में भीड़ शुरू हो चुकी हैं। प्रवासी अपने घरों की ओर जा रहे हैं। हालात यह है कि गोरखधाम एक्सप्रेस में होली पर्व तक स्लीपर फुल हैं। वहीं बीकानेर मंडल के आरक्षण केंद्रों पर 18 मार्च को धुलंडी को एक शिफ्ट में टिकट रिजर्वेशन की जाएगी। इसके तहत हिसार के रेलवे स्टेशन पर यात्री सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही अपना टिकट रिजर्वेशन करवा सकते हैं। रेलवे की ओर से अपील की गई है कि यात्री समय का ध्यान रखते हुए अपना टिकट रिजर्वेशन करवाने आए।
बता दें, कि फिलहाल मुख्य रेलवे स्टेशन के गेट पर दो शिफ्ट और दूसरे गेट की तरफ एक शिफ्ट में टिकट रिजर्वेशन होती है। मुख्य गेट की तरफ सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक रिजर्वेशन काउंटर खुला रहता है। वहीं दूसरे गेट पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक टिकट रिजर्वेशन होती है, मगर 18 मार्च को यात्री एक शिफ्ट में ही अपना टिकट रिजर्वेशन करवा सकेंगे।
वर्जन
रेलवे की ओर से पत्र मिल चुका है। 18 मार्च को सिर्फ रेलवे स्टेशन पर सात घंटे ही टिकट रिजर्वेशन होगी।
दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर