फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crop destroyed to gain possession, case filed against two

Hisar News: जमीन पर कब्जा करने के लिए फसल की नष्ट, दो पर केस दर्ज

Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crop destroyed to gain possession, case filed against two
हिसार। डिफेंस कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने के मकसद से खंभे डालने व फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत डिफेंस कॉलोनी निवासी सुभाष सैनी ने बताया कि उसकी 5 कनाल 17 मरले जमीन है, जिसका वह बतौर काश्तकार मालिक है। 35 साल से वह लगातार इस जमीन पर काश्त कर रहा है। इस जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए हांसी के प्रेमनगर निवासी विरेन्द्र कुमार, ढाणी कुशाल भिवानी निवासी निहाल सिंह व 20-25 अन्य के साथ आए और जेसीबी से उसकी फसल नष्ट कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलविंद्र ने बताया कि आरोपी विरेंद्र कुमार व निहाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिस्तौल व तीन कारतूस के साथ युवक पकड़ा
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सेक्टर 9-11 मोड़ के पास से युवक को लोडिड अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी न्यू मॉडल टाउन निवासी मकेसर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई मल सिंह ने बताया कि एसपीओ भूपेंद्र व रणधीर सेक्टर 9-11 मोड़ पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक युवक सेक्टर 9-11 की तरफ से मछली मार्केट की तरफ आता दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखकर असहज हो गया। इसके बाद टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। पूछताछ में युवक की पहचान बिहार के जिला दरभंगा के गांव बर्रा व हाल किरायेदार न्यू मॉडल टाउन निवासी मकेसर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास .315 बोर की लोडिड पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed