फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crooks duped education department clerk of Rs 1.35 lakh

Hisar News: शातिरों ने शिक्षा विभाग के लिपिक से ठगे 1.35 लाख रुपये

Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crooks duped education department clerk of Rs 1.35 lakh
हांसी। जींद में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक से शातिरों ने 1.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शातिरों ने उन्हें कहा कि उनके खाते में गलती से रुपये डाल दिए है और वह रुपये वापस डाल दें। पैसे ट्रांसफर करने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने माजरा निवासी भारतीय सेना के पूर्व सैनिक टेक राम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टेक राम फिलहाल जींद के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को वह अपने घर पर थे। मानेसर में निजी कंपनी में कार्यरत उनके भतीजे देवेंद्र ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए फोन किया। एक मिनट के बाद देवेंद्र के पास अज्ञात का फोन आया कि उसके खाते में गलती से रुपये डाल दिए है। कॉल करने वाले ने देवेंद्र के पास टेक्स्ट मैसेज किए और कहा कि आप रुपये वापस डाल दो। देवेंद्र उसके झांसे में आ गया और उनके बताए गए नंबर पर टेक राम से 1.35 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दिए। बाद में उन्हें पता लगा की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन


चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

बास। हांसी की पीओ स्टाफ ने रविवार को उद्घोषित अपराधी नारनौंद के वार्ड 3 निवासी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अदालत ने आरोपी को थाना नारनौंद के चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी करार दिया हुआ था। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक हांसी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्घोषित अपराधी व बेल जंपर के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed