फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crisis on agriculture in Haryana, Farmers take to streets for canal water, Congress MP wrote letter to CM

हरियाणा में खेती पर संकट: नहरी पानी के लिए सड़क पर उतरेंगे किसान, कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Fri, 02 May 2025 11:36 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 May 2025 11:36 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पेयजल संकट से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है। सांसद सैलजा ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि जिले के अधिकांश जलघरों की डिग्गियां सूखी पड़ी हैं।

विज्ञापन
Crisis on agriculture in Haryana, Farmers take to streets for canal water, Congress MP wrote letter to CM
भीषण जल संकट के संकेत (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा में पानी की अव्यवस्था और कमी के चलते संयुक्त जल संघर्ष समिति ने सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। किसान संगठनों ने 2 मई को सुबह 10 बजे होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एचएयू गेट नंबर 4 के सामने स्मृति वन पार्क में किसान एकत्र होंगे। इसके बाद लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन


समिति प्रधान बिजेंद्र बेनीवाल, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के महासचिव संदीप सिवाच ने कहा कि यह कपास की बिजाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय है, लेकिन नहरों में पानी नहीं है। पिछले एक महीने से नहर सूखी होने के कारण किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हिसार जिले में करीब 2.30 लाख हेक्टेयर में कपास की बिजाई होती है। खरीफ की फसलों में कपास सबसे महत्वपूर्ण फसल है। आधे से ज्यादा हरियाणा पानी के लिए तरस रहा है। सरकार ठोस प्रयास करने के बजाय सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है।
विज्ञापन


समिति के महासचिव सतबीर पूनिया ने बताया कि भाखड़ा का पानी जब से आया है तब से आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि इस तरह लोगों को पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़े। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य ने कहा कि हरियाणा व पंजाब की सरकारें जनहित के बारे में सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलघरों की डिग्गियां सूखी, लोग 600 से 1200 रुपये में खरीद रहे टैंकर- सांसद
कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पेयजल संकट से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है। सांसद सैलजा ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि जिले के अधिकांश जलघरों की डिग्गियां सूखी पड़ी हैं।

नहरों में छोड़ा गया पानी टेल तक नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को 600 से 800 रुपये प्रति टैंकर पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह दर 1200 रुपये तक पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि नहरों में तब तक पानी छोड़ा जाए, जब तक गांवों की जलघरों की डिग्गियां पूरी तरह नहीं भर जातीं। साथ ही किसानों के लिए भी सिंचाई पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


इन क्षेत्रों में स्थिति सबसे गंभीर
नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव गुसाई आना, कुम्हारिया, हजीरा, जसानिया, गंजा रुपाणा, कागदाना, जमाल, गिगोरानी, खेड़ी, राजपुरा साहनी, जोडकिया, रामपुर बगड़िया, कैरावाली, दड़बा कलां, मानक दिवान, रंधावा, निर्बाण, शेरांवाली, कर्मसाना, बकरियांवाली, मोडिया और माधोसिंघाना में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। इसके अलावा रानियां, ऐलनाबाद और डबवाली क्षेत्र के गांव भी संकट से जूझ रहे हैं। चौटाला जैसे बड़े गांव में भी पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। अधिकतर गांवों में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन वहां का पानी खारा है, जिससे लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed