फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   women protested by banging plates In Hisar, Mill Gate Road construction work not starting

Hisar: महिलाओं ने थाली बजाकर किया विरोध, शुरू नहीं हो रहा मिल गेट रोड निर्माण कार्य

Thu, 04 May 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 May 2023 11:58 AM IST
सार

हिसार में रोड निर्माण को लेकर मिलगेट संघर्ष समिति का धरना भी जारी है। काफी संख्या में राजनीतिक संगठन व सामाजिक संगठन इस धरने को अपना समर्थन दे रहे हैं। समिति संयोजक सुनील शर्मा का कहना है कि सरकार जल्द इस रोड की सुध ले अन्यथा उन्हें कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
women protested by banging plates In Hisar, Mill Gate Road construction work not starting
महिलाओं का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में मिल गेट रोड का निर्माण शुरू ना होने पर महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं ने विरोध जुलूस भी निकाला। मिल गेट रोड का निर्माण शुरू ना होने के विरोध में हिसार संघर्ष समिति की तरफ से मिल गेट स्थित जिंदल पार्क के आगे आमरण अनशन शुरू किया हुआ है। समिति प्रधान जितेंद्र चौहान पिछले 4 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


जितेंद्र चौहान की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई
वीरवार सुबह अनशन पर एकत्रित महिलाएं थाली बजाते हुए गलियों में निकली। महिलाओं ने कहा कि जब तक रोड का निर्माण शुरू नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर आमरण अनशन पर बैठे जितेंद्र चौहान की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से मौके पर किसी चिकित्सक को नहीं भेजा गया है। धरने पर पहुंचे लोग भी जिला प्रशासन से यहां चिकित्सक बेचन की मांग कर चुके हैं । 
विज्ञापन


मिलगेट संघर्ष समिति का धरना भी जारी
रोड निर्माण को लेकर मिलगेट संघर्ष समिति का धरना भी जारी है। काफी संख्या में राजनीतिक संगठन व सामाजिक संगठन इस धरने को अपना समर्थन दे रहे हैं। समिति संयोजक सुनील शर्मा का कहना है कि सरकार जल्द इस रोड की सुध ले अन्यथा उन्हें कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ेगा। समिति 5 मई को मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाने की घोषणा भी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed