फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife-husband dispute in Hisar, matter reached police station, father gave pesticide to two sons

Hisar: पत्नी- पति का आपसी विवाद, मामला थाने तक पहुंचा, पिता ने दो बेटो को पिलाया कीटनाशक, बाद में खुद पिया

Tue, 13 Jun 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jun 2023 11:50 AM IST
सार

पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली सीमा ने बताया कि मेरे दो बेटे है 10 साल का केशव और 7 साल का कार्तिक। पति बलराज गाड़ी चलता है और अक्सर शराब के नशे में रहता है। सोमवार दोपहर को गाड़ी ले जाने से पहले उसे घर में बैठ कर शराब पी। उसके बाद झगड़ा करने लगा।

विज्ञापन
Wife-husband dispute in Hisar, matter reached police station, father gave pesticide to two sons
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार की बरवाला की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले बलराज ने अपने दस साल के बेटे केशव और सात साल के बेटे कार्तिक को कीटनाशक पीला दिया। उसके बाद खुद पी लिया। पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया। जहां पर बलराज और उसके बड़े बेटे केशव की हालत गंभीर बनी हुई है। बरवाला थाना पुलिस ने बलराज के खिलाफ बेटो को जहरीले पदार्थ पिलाना और खुद आत्महत्या का प्रयास करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शराब पीकर किया झगड़ा
पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली सीमा ने बताया कि मेरे दो बेटे है 10 साल का केशव और 7 साल का कार्तिक। पति बलराज गाड़ी चलता है और अक्सर शराब के नशे में रहता है। सोमवार दोपहर को गाड़ी ले जाने से पहले उसे घर में बैठ कर शराब पी। उसके बाद झगड़ा करने लगा। जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। पति के खिलाफ शिकायत देने के लिए पुलिस थाने चली गई। घर पर दोनों बेटे थे।
विज्ञापन


डायल 112 मौके पर पहुंची और तीनों को सरकारी अस्पताल में लेकर आए
जब थाने में पहुंची तो पड़ोसी ने फोन कर बताया की बलराज कीटनाशक की बोतल लेकर घर गया है। जब घर पहुंची तो पति बडे बेटे केशव को कीटनाशक पिला रहा था। उसके बाद उसने तुरंत छोटे बेटे को स्प्रे पिला दिया। बाद में खुद ने आत्महत्या के लिए कीटनाशक का सेवन कर लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और तीनों को सरकारी अस्पताल में लेकर आए। बाद में उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लेकर गए। जहां पर बलराज और केशव की हालत गंभीर बनी हुई है। बरवाला थाना पुलिस ने बलराज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed