फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   victim person to call death in court

गवाही देने आए युवक को कोर्ट के गेट पर जान से मारने की धमकी

Thu, 06 Apr 2017 12:33 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Thu, 06 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
victim person to call death in court
कोर्ट - फोटो : Pintrest
कोर्ट परिसर में बुधवार को हत्या प्रयास के मामले में गवाही देने आए ठंडी सड़क एरिया के रविभूषण को मुख्य आरोपी के दो गुर्गों ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दे दी। आरोपी गुर्गों ने कहा कि यदि तुमने गवाही दी तो जान से मार देंगे। नायब कोर्ट और परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर कोर्ट कांप्लेक्स चौकी के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आईटीआई के पास रहने वाले रविभूषण ने पुलिस को शिकायत दी कि वह, उसके पिता जवाहर लाल और मां बिमला देवी हत्या प्रयास के एक मामले में सेेशन जज कमलकांत की कोर्ट में गवाही देने आए थे। उस मामले में उसका चचेरा भाई महाबीर कॉलोनी का अमरदीप उर्फ सोनू आरोपी है। उसने घटना वाली रात उस पर गोलियां चलाई थीं। मगर उसे गोलियां नहीं लगी थीं। उसके बाद आरोपी हमलावर फरार हो गया था। दोनों परिवारों में प्लॉट के हिस्से को लेकर विवाद है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अमरदीप उर्फ सोनू के खिलाफ हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। वह जेल में बंद है। बुधवार को रविभूषण की गवाही होनी थी। वह कोर्ट के गेट से थोड़ी दूरी पर खड़ा था। कोर्ट में आवाज होने पर आरोपी अमरदीप को पुलिस कस्टडी में कोर्ट में लाया गया। रवि भूषण गवाही देने कोर्ट में जाने लगा तो दो युवकों ने गेट के पास रास्ता रोककर उसे धमकी दी कि यदि उसने गवाही दी तो वे उसे जान से मार देंगे। गवाह ने यह बात कोर्ट में बता दी। इस पर नायब कोर्ट सूरजमल और अन्य ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी के एएसआई रामफल ने बताया कि महाबीर कॉलोनी के सुनील और ढाणी श्यामलाल के रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी पर दूल्हे को गोली मार घायल करने का केस
पुलिस के अनुसार चंदूलाल गार्डन के युवक अमन का पिछले साल 28 अप्रैल को विवाह था। वह सैनी हाई स्कूल के गेट पर ढुुकाव पर पहुंचा था और रिबन काटने की तैयारी चल रही थी। रिबन बॉक्स नहीं खुला था। दूल्हे के एक दोस्त ने पिस्तौल का बट मारकर बॉक्स खोलना चाहा था। अचानक गोली चलकर दूल्हे के माथे में जा घुसी थी। तब दूल्हे को सपरा अस्पताल में दाखिल कराया गया था। दूल्हे ने स्वस्थ होने पर दो महीने बाद दुल्हन के साथ सादे समारोह में फेरे लिए थे। पुलिस ने उस मामले में अमरदीप को गिरफ्तार किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed