{"_id":"6334a56b5d7e4631b11ea73b","slug":"two-and-a-half-months-pregnant-married-woman-hanged-herself-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: ढाई माह की गर्भवती विवाहिता ने फंदा लगा दी जान, चार माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: ढाई माह की गर्भवती विवाहिता ने फंदा लगा दी जान, चार माह पहले हुई थी शादी
Thu, 29 Sep 2022 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:20 AM IST
सार
चार माह पहले शादी हुई थी। पति समेत ससुरालजनों पर दहेज में बाइक मांगने और मारपीट का आरोप है। चार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
साक्षी का फाइल फोटो। अस्पताल में परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के भेरियां गांव में दहेज में बाइक और मारपीट से तंग आकर मंगलवार तड़के 21 वर्षीय गर्भवती विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालजनों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतका के पिता महेंद्र की शिकायत पर साक्षी के पति संदीप, सास और दो ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रोहतक के भैणी चंद्रपाल गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी साक्षी की शादी 26 मई 2022 को हिसार के भेरियां गांव निवासी संदीप के साथ की थी। संदीप होमगार्ड में तैनात है। शादी के एक महीने बाद ससुरालवालों ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। अब आरोपी बाइक की डिमांड कर रहे थे। बेटी की सास और दोनों ननद ताने मारती थी। ढाई माह की गर्भवती बेटी को उसका पति पीटता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : महेंद्रगढ़: आंधी संग बारिश से कपास, बाजरे की फसल गिरी, पेड़ टूटकर गिरने से ट्रेनों का परिचालन बाधित
विज्ञापन
महेंद्र ने बताया कि 26 सितंबर की रात 10:15 बजे बेटी से फोन पर बात हुई थी। उस समय उसने बताया था कि दहेज की खातिर पति, सास और ननद ने मारपीट की है। तड़के सवा 3 बजे संदीप के जीजा ने फोन पर साक्षी की मौत की सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे। देखा कि बेटी का शव बेड पर पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे।
पिता की शिकायत पर साक्षी के पति संदीप, सास और दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। - सदानंद, थाना प्रभारी, आजाद नगर थाना