{"_id":"57279c104f1c1bc17b5cda93","slug":"threaten-to-the-police-employee-in-hisar-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज से मारपीट, वर्दी फाड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज से मारपीट, वर्दी फाड़ी, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 02 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज से मारपीट, वर्दी फाड़ी, एक गिरफ्तार
- फोटो : bureau
पड़ाव चौकी इंचार्ज दयानंद टीम के साथ पड़ाव चौक में रात को तीन युवकों ने मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीन युवकों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पड़ाव चौकी इंचार्ज दयानंद टीम के साथ रविवार रात करीब 11 बजे गश्त कर रहे थे। वे पड़ाव चौक पर पहुंचे तो वहां तीन लड़के शराब पी रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उनको टोका तो वे उनसे उलझ गए और मारपीट कर चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ डाली।
विज्ञापन
वे पुलिस कर्मियों से उलझ रहे थे। चौकी इंचार्ज ने इस बदसलूकी के बारे में फौरन फोन पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में मारपीट करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि इस संबंध में पड़ाव के डिंपल उर्फ विजयंत को गिरफ्तार कर अदालत में पेेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन