फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thief, thief in hisar, 7 Lacs, Hisar

सोते परिवार को कमरे में बंद कर खंगाला पूरा घर

Fri, 12 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 12 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Thief, thief in hisar, 7 Lacs, Hisar
चोरी - फोटो : bureau

दिल्ली गेट क्षेत्र के समीप रामायण मोहल्ला की सतपाल खांडा वाली गली में चोर वीरवार तड़के घर से करीब 7 लाख रुपये के आभूषण चुराकर ले गए। इस घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने घर के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। आवास में चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व और आवास से बाहर निकलते हुए तीन युवकों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जेसीआई फोर्ट के उपप्रधान मनमोहन तायल ने बताया कि उनके भाई जगमोहन और उनकी पत्नी ऊपर के कमरे में सोई हुई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरों में सोए हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और ऊपर के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी और खिड़की के आगे कूलर अड़ा दिया। वहीं इसके बाद चोरों ने नीचे के दोनों कमरों को चुन्नी के साथ बांध दिया, ताकि कोई भी कमरे से बाहर न निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच चोरों ने एक अन्य कमरे के संदूक में रखे 15 तोले सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी चुरा ली। घटना के दौरान चोरों ने संदूक और कमरे में रखा सारा सामान उथल-पुथल कर दिया। इसके बाद जब ऊपर के कमरे में सो रहे जगमोहन बाथरूम जाने के लिए उठे तो उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला और खिड़की के आगे कूलर लगा मिला। इसके बाद जगमोहन कूलर को हटा खिड़की से बाहर निकला।

इसी बीच चोर भी कूलर की आवाज सुनकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते चोर आवास में रखी बाइक भी ले गए। पीड़ित जगमोहन के अनुसार चोरी किए गए सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है।

इसके बाद जगमोहन ने नीचे जाकर दोनों कमरों पर लगी चुन्नी को खोला और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना के बारे में बताया। इस दौरान कमरों में रखा सामान संभाला तो वह गायब मिला।

दो युवकों ने खंगाला घर, तीसरे ने की रेकी
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की फुटेज पड़ोस में एक घर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वीरवार तड़के 3 बजकर 18 मिनट पर एक युवक साइकिल पर सवार होकर आता है, इसके बाद एक अन्य युवक बाइक पर आता है और तीसरा युवक गली के बाहर रेकी कर रहा है। हालांकि इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया कि तीनों युवक घर में कैसे घुसे।

वहीं 3 बज कर 55 मिनट पर एक युवक चौधरियान मोहल्ला की तरफ से बाइक लेकर आता है। इसके बाद एक युवक आवास से बाइक लेकर बाहर निकलता है, फिर एक युवक पैदल घर से बाहर आ रहा है।


चोरों ने घटना में प्रयोग की गई साइकिल मौके पर ही छोड़ दी। बताया जा रहा है कि साइकिल भी क्षेत्र में से किसी की चोरी की गई थी। फुटेज को देखकर लगता है कि दो युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जबकि तीसरा युवक आवास के बाहर गली में रेकी कर रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed