फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thief in hospital

खुद को सिक्योरिटी सुपरवाइजर बता अस्पताल से चोरी करता था फोन

Mon, 02 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 02 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने खुद को सिक्योरिटी सुपरवाइजर बताकर मोबाइल फोन और पर्स चोरी करने वाले एक युवक को पकड़ा है।

विज्ञापन


मौके से युवक के पास से तीन-चार मोबाइल बरामद हुए हैं। हैरानी की बात है कि पकड़ा गया युवक सेक्टर 14 में रहने वाले एक पटवारी का बेटा है। उसका भाई बैंक में जॉब करता है। अच्छे परिवार से संबंध रखने वाला यह चोर मौका मिलते ही वारदात कर डालता है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो एंबुलेंस कंट्रोल रूम से भी यह युवक तीन मोबाइल चोरी कर चुका है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती धर्मगढ़ नरवाना निवासी महेश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक 27 वर्षीय सुरेश है। पुलिस सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं पकड़ा गया चोर
वार्ड नंबर 11 में भर्ती महेश ने बताया कि रात को उसका मोबाइल चोरी हो गया। वारदात से पहले उसने एक ऐसे युवक को घूमते हुए देखा था, जो संदिग्ध लग रहा था। जो खुद को सिक्योरिटी सुपरवाइजर बताता है। वह हर रोज वार्डों में घूमता है।

रविवार सुबह जब वह युवक चोरी के इरादे से दोबारा आया तो वार्ड के अन्य मरीजों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। उसकी जब तलाशी ली गई तो तीन मोबाइल फोन उसकी जेब से निकले। ये फोन भी वार्ड के अन्य मरीजों व उनके परिजनों के ही चोरी किए हुए थे। अन्य लोगों ने भी अपने फोन पहचान लिए और अनाज मंडी चौकी में फोन कर दिया। फोन करते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।


नशे के लिए करता है वारदात
अनाज मंडी चौकी पुलिस ने बताया कि सुरेश अच्छे परिवार से है, उसके पिता पटवारी और भाई बैंक में जॉब करता है। सुरेश नशे का आदी है। नशा करने के लिए घर वाले पैसे नहीं देते। नशा करने के लिए वह चोरी करने लगा।

चोर पकड़ा तो वार्ड में मचा हंगामा
सुबह जब मोबाइल चोरी करने के मामले में वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजनों ने चोर को पकड़ा तो हंगामा मच गया। हंगामा सुनकर अस्पताल की सिक्योरिटी मौके पर पहुंची। उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

इन लोगों के भी चोरी हुए फोन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार हनुमान कॉलोनी हांसी निवासी राहुल, मिलगेट के पवन व राजेश, उपचाराधीन देवेंद्र व अन्य कुछ लोगों के फोन चोरी कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed