{"_id":"572f95c34f1c1b00535cd505","slug":"thief-bike-found-in-hisar-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉर्न सुनकर पहचानी चोरी हुई बाइक, दो को मोहल्लेवासियों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉर्न सुनकर पहचानी चोरी हुई बाइक, दो को मोहल्लेवासियों ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 09 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
हॉर्न सुनकर पहचानी चोरी हुई बाइक, दो को मोहल्लेवासियों ने धुना
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर सरेआम बाइक चोरी कर शहर में घूम रहे हैं। चोरी के वाहनों का ये नंबर प्लेट, टायर व अन्य सामान बदलकर उसे बेखौफ चलाते रहते हैं। ऐसा ही मामला 12 क्वार्टर रोड पर सामने आया है। रज्जू नाम के एक युवक की शनिवार को पूजा मार्केट से बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
चोर बाइक का हुलिया बदलकर रविवार को उसी के मोहल्ले में घूमाने के लिए जा पहुंचे। युवक घर में बैठा हुआ था। अचानक उसे अपनी बाइक के हॉर्न की आवाज सुनी तो उसने पहचान ली। वह दौड़कर बाहर निकला तो उसने तीन युवकों को बाइक पर जाते हुए देखा। उनमें से दो युवकों को उन्होंने पकड़ लिया जिन्होंने चोरी की वारदात कबूल ली। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
युवकों ने कबूली वारदात
रज्जू ने बताया कि उसकी बाइक का हॉर्न थोड़ा हैवी था। बाइक के नए टायर बदलकर पुराने डाल दिए। नंबर प्लेट बदल दी गई थी। 12 क्वार्टर रोड पर मोहल्लेवालों ने तीन युवकों में से दो को पकड़ लिया। एक युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। लोगों ने उन्हें खूब धुना और पूरी वारदात के बारे में पूछा। दोनों युवकों ने वारदात कबूल ली।
विज्ञापन
मास्टर की मिली बाइक में
लोगों ने मौके पर ही बाइक के कागजात चेक किए। पूरे कागजात बाइक में ही मिले। युवकों ने बाइक की डिग्गी में मास्टर की भी रखी हुई थी। इसी मास्टर की से ये लोग बाइक के लॉक खोलते थे।