{"_id":"6de88c2a071eb696a2c165a9524f6afa","slug":"theft-try-in-sbi-branch-at-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ एसबीआई में घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार तोड़ एसबीआई में घुसे चोर
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगाली सुरतिया में चोर बेखौफ वारदात कर रहे हैं। चोरों ने रात में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर रात करीब 12 बजे के आसपास बैंक में घुसे।
विज्ञापन
उन्होंने बैंक के पीछे पड़े खाली प्लॉट से दीवार तोड़ने का काम शुरू किया। अंदर घुसने के बाद उन्होंने लॉकर तोड़ने की कोशिश भी की। मगर कुछ कैश आदि नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
चोर संख्या में दो थे तथा पूरी तरह से बुर्के के अंदाज में शरीर को ढंके हुए थे। मामले के बारे में सुबह बैंक कर्मचारियों को पता लगा तो उन्होंने मंगाली चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
चोरों ने पीछे से दीवार तोड़कर इतना बड़ा छेद कर रखा था, जिसमें से एक व्यक्ति आसानी से घुस सके। करीब दो घंटे तक चोर बैंक के अंदर रहे। उन्होंने लॉकर आदि को खूब तोड़ने का प्रयास किया मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
सीसीटीवी में हुए कैद
पुलिस ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अंदर कैमरे लगे हुए हैं। चोर संख्या में दो थे। उनकी सारी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गई है।
उनकी पहचान नहीं हो सकती है। पुलिस की मानें तो काले रंग के बुर्के की तर्ज पर उन्होंने अपना सारा शरीर ढका हुआ था।
बैंक के पीछे खाली प्लॉट पड़ा था। चोरों ने वहां से बैंक की पीछे की दीवार तोड़ दी। चोर हालांकि कुछ भी नहीं ले जा पाए। वे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
- सतबीर, एएसआई एवं जांच अधिकारी, मंगाली चौकी