फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student dies in road accident in Hisar of Haryana

हिसार: रोडवेज चालक ने अचानक लगाए ब्रेक तो बस से गिरा छात्र, टायर के नीचे आने से गई जान

Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

सैनिक छावनी के पास हादसा हुआ। मृतक फौजी का इकलौता बेटा था। मृतक के परिजनों ने रोडवेज बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Student dies in road accident in Hisar of Haryana
मृतक जावेद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में दिल्ली हाईवे पर सैनिक छावनी के सामने रोडवेज चालक द्वारा बस न रोकने पर चलती बस से उतरने समय पिछले टायर के नीचे आने से जीजेयू से बीटेक कर रहा 18 वर्षीय जावेद खान गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान जावेद की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने रोडवेज बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मिलगेट एरिया में रहने वाले पाल खान ने बताया कि छोटा भाई जयवीर फौज में कार्यरत हैं और उनकी सिक्किम में ड्यूटी है। भाई का परिवार सैनिक छावनी के सामने मस्तनाथ कॉलोनी में रहता है। उनका इकलौता बेटा जावेद खान जीजेयू से बीटेक कर रहा था। न्यू इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले जगबीर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सैनिक छावनी के सामने एक जूस की दुकान पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हिसार की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस आई जो हांसी जा रही थी। बस की रफ्तार काफी थी। चालक ने सैनिक छावनी के सामने अचानक ब्रेक मार दिए जिस कारण बस की अगली खिड़की में खड़ा जावेद सड़क पर जा गिरा।


चालक ने बस चला दी, जिससे टायर के नीचे आने से जावेद घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। देर रात उपचार के दौरान जावेद ने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे एचसी राजबीर ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed