{"_id":"646c6f73c2f5950f2b08e534","slug":"sonali-phogat-threatened-to-kill-her-brother-in-hisar-case-registered-on-complaint-of-gunman-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सोनाली फोगाट के मुंह बोले भाई को जान से मारने की धमकी, गनमैन की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: सोनाली फोगाट के मुंह बोले भाई को जान से मारने की धमकी, गनमैन की शिकायत पर केस दर्ज
Tue, 23 May 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 23 May 2023 01:16 PM IST
सार
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में दी गई शिकायत में सिपाही महेंद्र ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी रिषभ बैनीवाल के गैनमैन की डयूटी पर तैनात है। 21 मई रात करीब 8 बजे मैं और रिषभ गाडी से सेक्टर 9-11 मार्ग से श्याम विहार की तरफ जा रहे थे। रास्तें में बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और हमारी गाडी के सामने बाइक लगा दी।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में सोनाली फोगाट के मुंह बोले भाई और कृष्णा नगर निवासी रिषभ बेनीवाल को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गनमैन के सामने हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में अंधेेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। आर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने गैनमैन सिपाही महेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
श्याम विहार जा रहे थे
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में दी गई शिकायत में सिपाही महेंद्र ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी रिषभ बैनीवाल के गैनमैन की डयूटी पर तैनात है। 21 मई रात करीब 8 बजे मैं और रिषभ गाडी से सेक्टर 9-11 मार्ग से श्याम विहार की तरफ जा रहे थे। रास्तें में बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और हमारी गाडी के सामने बाइक लगा दी। जिस कारण रिषभ ने गाड़ी रोक दी। बाइक के पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल दिखाते हुए गाली गलौज की। जब गाड़ी से नीचे उतरे तो बाइक सवार रिषभ को जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन