{"_id":"576450874f1c1b542111b955","slug":"snatching-bag-of-20-thousand-rupees-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्वती से झपटा 20 हजार रुपयों से भरा थैला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्वती से झपटा 20 हजार रुपयों से भरा थैला
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
छीना-झपटी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर सवार दो युवक शुक्रवार दोपहर को अनाज मंडी चौकी के पास से झपट्टा मारकर टिब्बा दानाशेर की पार्वती देवी से 20 हजार रुपये छीन ले गए। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टिब्बा दानाशेर निवासी महिला पार्वती ने बताया कि वह दोपहर एक बजे सेक्टर-14 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 20 हजार रुपये निकलवाकर पैदल चली थी। उसने सिविल अस्पताल मोड़ से घर जाने लिए ऑटो रिक्शा पकड़ना था।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि नकदी थैले में थी और उसने थैला कमर व दाईं बाजू के बीच दबा रखा था। सेक्टर-14 मोड़-2 के पास बाइक पर पीछे से आए दो युवक अचानक झपट्टा मारकर थैला छीन सेक्टर के अंदर फरार हो गए।
विज्ञापन
उसने शोर मचाया, मगर कोई भी उसकी मदद करने नहीं आया। किसी ने भी बाइकर्स का पीछा नहीं किया। वह अनपढ होने के कारण बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एक झपटमार है सांवला
महिला ने बताया कि वह बाइक चलाने वाले युवक को देख नहीं पाई। हां पीछे बैठे युवक की उम्र करीब 25 साल है और उसने काले रंग की लाइनदार शर्ट पहन रखी थी। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं देख पाई। वारदात के बाद झपटमार बाइक को सेक्टर-14 में अंदर की तरफ दौड़ा ले गए।
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
वारदात की सूचना मिलने पर सिटी थाना एसएचओ संदीप कुमार एसआई सतबीर सिंह और अन्य के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसबीआई और आस-पास के सीसीटीवी की फुटेज देखी, मगर उसमें झपटमार दिखाई नहीं दिए। कुछ लोगों का कहना था कि सेक्टर-14 में अंदर घुसने वाले रोड की कोठियों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाए तो झपटमारों के चेहरे कैद हुए मिलेंगे। जिससे पुलिस को मदद मिल सकती है।
फार्म के कर्मचारी थे महिला के पति
महिला ने बताया कि उनके पति मदन लाल सेक्टर-2 स्थित राजकीय पशुधन फार्म में कर्मचारी थे। उनकी पिछले साल 10 अक्टूबर को मौत हो गई थी। पति का वेतन उसे मिलता है। वेतन हर महीने खाते में आता है। वह उसी खाते से नकदी निकलवाकर चली थी कि वारदात हो गई।