{"_id":"5766e89d4f1c1b686611bc60","slug":"sethi-guenge-hisar-sethi-gunge-two-arrest-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी के दौरान कोर्ट में करनी थी हत्या, पहले ही धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी के दौरान कोर्ट में करनी थी हत्या, पहले ही धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीआईए की टीम पर तानी पिस्तौल
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों को लूटने के चक्कर में दो युवक शनिवार रात पकड़े गए। पुलिस को उनके कब्जे से असलाह बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों बदमाश गैंगेस्टर सेठी के गुर्गे हैं। उनका अगला टारगेट सीसवाल का दीप्ति और मंगाली का छोटिया थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्हें कोर्ट में पेशी के समय इन दोनों की हत्या करनी थी, मगर वे पहले ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीआईए 1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की टीम शनिवार रात कैमरी रोड से तोशाम रोड बाईपास पर गश्त पर थी।
जब पुलिस वाले सिटी अस्पताल के मोड़ पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर दो नौजवान लड़के आए। उन्होंने मोटरसाइकिल एकदम पुलिस की गाड़ी के आगे अड़ा दिया। दोनों युवक अपने-अपने हाथों में लिए पिस्तौल तानकर कहने लगे कि तुम्हारे पास जो कुछ है, हमें दे दो वरना गोली मार देंगे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि सीआईए की टीम नीचे उतरी तो वे पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मियों ने कुछ दूरी पर उनको काबू कर लिया। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम सुनील उर्फ सोनू निवासी गांधी नगर (मंगाली) बताया।
उसकी तलाशी लेने पर एक पिस्तौल, चेंबर में एक कारतूस तथा पेंट की जेब से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर व दो कारतूस मिले। दूसरे युवक ने अपना नाम पवन कुमार सर्च मार्केट शास्त्री नगर बताया। उसके पास से एक पिस्तौल 32 बोर, मैगजीन में 4 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट की साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।