फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sachin Murder case hisar, Town Park hisar, Hisar

सचिन मर्डर : आरोपी का स्केच होगा जारी

Tue, 13 Sep 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sachin Murder case hisar, Town Park hisar, Hisar
Sachin Murder - फोटो : Bureau

टाउन पार्क के सामने रविवार देर रात को बंसी कम्युनिकेेशन के मालिक सेक्टर 9-11 निवासी सचिन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी का स्केच जारी करेगी। पुलिस के सामने मृतक सचिन की पत्नी गीतिका ने दावा किया है कि उसे आरोपी का हुलिया अच्छी तरह याद है और आरोपी सामने आएगा तो वह उसे पहचान भी लेगी। वहीं पुलिस इस मामले में जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को मौका वारदात पर टाउन पार्क के सामने ही एक दिल्ली नंबर की लावारिस बाइक मिली है। यह दिल्ली स्थित रोहिणी क्षेत्र में किसी सुमित नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने मृतक सचिन का शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पत्नी बोली तीन फायर किए थे
गीतिका ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वे टाउन पार्क से निकलकर घर वापस आने के लिए गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाश ने उन पर तीन फायर किए थे। गीतिका का तो यह तक दावा है कि आरोपी उसे मारना चाहता था। एक गोली तो बिल्कुल उसके बालों की क्लिप को छूकर निकली है। मौके पर पुलिस को 32 बोर के दो गोलियों के खोल भी मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान एक गोली सचिन के कनपटी के ऊपर वाले स्थान से निकाली गई है। दूसरी गोली उसके जबड़े से होती हुए सिर से ही निकाली गई है। खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई थी। गोली के छर्रे सचिन के सिर के सारे हिस्से में घूम गए।
विज्ञापन


कहीं वो तो नहीं
पुलिस इस मामले में अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की जांच इस एंगल पर भी बढ़ रही है कि आखिर कहीं किसी प्रकार के अफेयर का मामला तो नहीं। क्योंकि जिस तरह से वारदात हुई और इससे पहले कभी सचिन व गीतिका का पार्क में न आने की बातें परिवार द्वारा बताए जाने के मामले पर कई सवाल उठ रहे हैं। यहां यह भी संभव हो सकता है कि मर्डर करने वाले को पहले से ही इसकी सूचना दी गई हो और पूरा मामला प्री प्लान हो?
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलगते सवाल
- मर्डर करने वाले बदमाश को पार्क में आने की सूचना आखिर कैसे पता चली।
- नई शादी और फिर पहली बार पार्क में आने की प्लानिंग थी या जिद।
- गीतिका का दावा आरोपी ने उस पर भी किया फायर मगर गोली सचिन को ही क्यों लगी।
- पुलिस का कहना नजदीक से लगी हुई है गोली मगर जिस साइड गीतिका बैठी थी फायर उस तरफ से हुए और वो भी गाड़ी में बैठने के बाद?
- तीन फायर हुए मगर जिसमें से दो सचिन को ही क्यों लगे?
- कहीं शॉर्प शूटर ने तो नहीं दिया वारदात को अंजाम?
- गोली मारने के बाद फिर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास था या कुछ और?
- किसी और के चक्कर में तो नहीं कर दिया मर्डर

परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की किसी के साथ रंजिश नहीं थी। वारदात से 10 मिनट पहले तक उनके बेटे की गाड़ी के पास ही दूसरी आई 20 गाड़ी खड़ी थी। उसका कलर भी वैसा ही था। परिजनों का कहना है कि हो सकता है मर्डर करने वाला दूसरी गाड़ी वाले के साथ वारदात करने आया हो और निशाना उनका बेटा बन गया।

नहीं थम रहे आंसू
2 माह पहले सचिन व गीतिका की शादी हुई थी। वारदात के बाद मां और पत्नी के आंसू नहीं थम रहे थे। मां और पत्नी बार बार पार्क में सैर करने को लेकर खुद का कसूरवार बता रहीं थी। इस मामले के परिवार के सभी सदस्य बदहवास की स्थिति में है। दूसरा इस तरह सरेआम पार्क में सैर कर लौट रहे सचिन को गोली मारकर हत्या करने के मामले के बाद आमजन में दहशत का माहौल है। बिना रंजिश व इस तरह से गोली मारने की घटना के बाद लोग घरों से निकलने से भी कतरा रहे हैं।

मोबाइल या बाइक पहुंचा सकती है हत्यारे तक
एक तरह से ब्लाइंड मर्डर केस में अब मोबाइल फोन तथा मौके से मिली लावारिस बाइक हत्यारे तक पहुंचा सकती है। क्योंकि सचिन व गीतिका के टाउन पार्क में आने की सूचना तो किसी ने मोबाइल फोन के जरिए जरूर आरोपी को दी होगी। दूसरा मौका वारदात पर लावारिस बाइक मिलना भी कहीं न कहीं आरोपी को पकड़ने के लिए ठोस सुराग बन सकता है।


मर्डर मामले में जांच की जा रही है। पुलिस अलग अलग एंगल पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया में मामला लूट का नहीं। आरोपी ने जरूर खुद को बचाने के चक्कर में गाड़ी लेकर भागा होगा। वह मर्डर के इरादे से ही वहां आया था। आरोपी का स्केच तैयार करवाया जाएगा। जल्द ही मामले का पटाक्षेप होगा।
- भगवानदास, डीएसपी हेड क्वार्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed