फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ruckus in a hospital in Hisar after the death of a child

हिसार में एनेस्थीसिया देने के बाद सात वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया बवाल, अस्पताल प्रबंधन पर केस दर्ज

Sat, 23 Jan 2021 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in a hospital in Hisar after the death of a child
हिसार में बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने किया बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिसार के कैंप चौक के नजदीक स्थित मान आई अस्पताल में शुक्रवार को सात वर्षीय बच्चे की एनेस्थीसिया देने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल पर पथराव भी किया। इसके चलते मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग किया। 

विज्ञापन


मृतक बच्चे के पिता 12 क्वार्टर निवासी मोहित का कहना है कि वह बुधवार को अस्पताल आए थे। यहां उनके बेटे पार्थ की दाईं आंख में हल्का भैंगापन होने के कारण डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही थी। उस दौरान डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि ऑपरेशन पर 52 हजार रुपये का खर्च आएगा। डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे का समय दिया था। मोहित के अनुसार शुक्रवार सुबह परिजन जब पार्थ को लेकर अस्पताल पहुंचे तो बच्चे को डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में ले गए। 
विज्ञापन


मोहित ने बताया कि डॉक्टर ने कुछ देर बाद बच्चे को जिंदल अस्पताल भेजने की बात कही और कहा कि उसका इलाज जिंदल में होगा। मोहित ने बताया कि जब उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तो डॉक्टर ने उससे बहस शुरू कर दी। मोहित का आरोप है कि इस बीच जब उसने बच्चे पार्थ को बेहोश देखा तो उसे कुछ अंदेशा हुआ। इस बारे में स्टाफ से बात करनी चाही तो स्टाफ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित ने बताया कि जब वह अपने बेटे को जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के परिजन वापस मान अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। रोष बढ़ता देख अस्पताल की ओर से पुलिस को फोन कर बुलाया गया। 


शाम होते-होते अस्पताल के बाहर छावनी जैसा माहौल बन गया। मृतक पार्थ के परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी पर अड़े रहे लेकिन डॉक्टर मौके से फरार हो चुका था। इस दौरान देखते-देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में एसपी बलवान सिंह राणा मौके पर पहुंचे और परिजनों को डॉक्टर की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह भिजवाया गया। पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा। वहीं देर रात अस्पताल प्रबंधन पर केस दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed