फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rrelatives of driver did not pick up dead body even on second day in Hisar

Hisar: दूसरे दिन भी चालक के परिजनों ने नहीं उठाया शव, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग

Sat, 18 Feb 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 11:44 AM IST
सार

हिसार के सिविल अस्पताल में मृतक के परिजन दूसरे दिन भी संगठन के साथ धरने पर बैठे। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद नहीं मिल जाती शव नहीं उठाएंगे।

विज्ञापन
Rrelatives of driver did not pick up dead body even on second day in Hisar
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के मिलगेट एरिया में रहने वाले ट्रैक्टर चालक आत्माराम सैनी की हत्या मामले में दूसरे दिन भी परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। नागरिक अस्पताल में परिजन और अन्य जनसंगठनों का धरना जारी है। उनकी मांग है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद दी जाए। दोपहर को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक है। वहीं पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच दिन का समय मांगा है। सीआईए टू मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


परिजन नौकरी और आर्थिक मदद देने की मांग पर अड़े
नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन भी परिजनों और जन संगठन धरने पर बैठे। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद नहीं मिल जाती शव नहीं उठाएंगे। उनका कहना है कि शुक्रवार को प्रशासिनक अधिकारियों से बातचीत हुई थी, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन


आज दोबारा से प्रशासिनक अधिकारियों के साथ बातचीत होगी। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि 5 फरवरी को ट्रैक्टर ट्राली आत्माराम सैनी को कुछ युवक सिरसा से लकड़ी लाने के लिए लेकर गए थे। वीरवार को सिरसा जिले में उनका शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में गोली लगने की बात का खुलासा हुआ था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने जाम लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed