{"_id":"63f06cd5f430a6220c04c24f","slug":"rrelatives-of-driver-did-not-pick-up-dead-body-even-on-second-day-in-hisar-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: दूसरे दिन भी चालक के परिजनों ने नहीं उठाया शव, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: दूसरे दिन भी चालक के परिजनों ने नहीं उठाया शव, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग
Sat, 18 Feb 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:44 AM IST
सार
हिसार के सिविल अस्पताल में मृतक के परिजन दूसरे दिन भी संगठन के साथ धरने पर बैठे। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद नहीं मिल जाती शव नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के मिलगेट एरिया में रहने वाले ट्रैक्टर चालक आत्माराम सैनी की हत्या मामले में दूसरे दिन भी परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। नागरिक अस्पताल में परिजन और अन्य जनसंगठनों का धरना जारी है। उनकी मांग है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद दी जाए। दोपहर को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक है। वहीं पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच दिन का समय मांगा है। सीआईए टू मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजन नौकरी और आर्थिक मदद देने की मांग पर अड़े
नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन भी परिजनों और जन संगठन धरने पर बैठे। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद नहीं मिल जाती शव नहीं उठाएंगे। उनका कहना है कि शुक्रवार को प्रशासिनक अधिकारियों से बातचीत हुई थी, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
आज दोबारा से प्रशासिनक अधिकारियों के साथ बातचीत होगी। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि 5 फरवरी को ट्रैक्टर ट्राली आत्माराम सैनी को कुछ युवक सिरसा से लकड़ी लाने के लिए लेकर गए थे। वीरवार को सिरसा जिले में उनका शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में गोली लगने की बात का खुलासा हुआ था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन